येमन के ‘सादा’ प्रांत में हुए हमले में १७ लोग ढेर – हमले के लिए हौथी बागियों ने सौदी को जिम्मेदार कहा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरसना/रियाध: येमन के सादा प्रांत के प्रमुख बाजार में हुए हमले में १७ नागरिक मारे गए है| यह हमला सौदी अरब ने किया है, यह आरोप येमन के हौथी बागियों ने किया है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी इस हमले की निंदा की है और यह काफी गंभीर अपराध होने का दावा किया है| पिछले दो महीने में येमन में हौथी बागी और सरकार एवं सौदी के गठबंध में जारी संघर्ष की तीव्रता कम होने के संकेत प्राप्त हुए थे| पर, इस हमले से फिर एकबार संघर्ष शुरू होने की संभावना बनी है|

येमन के सादा प्रांत में हौथी बागियों का वर्चस्व है| इस क्षेत्र के अल रक मार्केट इस प्रमुख बाजार में लोगों की काफी आवाजाही रहती है| इस क्षेत्र में एक के पीछे एक हमलें किए गए| इन हमलों में १७ लोग मारे गए है और १२ जख्मीं होने की जानकारी सामने आ रही है| मृतकों में इथियोपिया से पहुंचे शरणार्थियों का भी समावेश होने की जानकारी स्थानिय सुत्रों ने दी|

पिछले महीने से अल रक मार्केट पर किया गया यह तीसरां हमला है| इससे पहले २२ नवंबर के रोज अल रक मार्केट को लक्ष्य किया गया था| इनमें से एक हमले में २० मारे गए थे और २२ लोग जख्मीं हुए थे| यह हमलें सौदी और उसके सहयोगी देशों ने किए होने का आरोप हौथी बागियों ने किया था| तीसरें हमले के लिए सौदी अरब ने तोंप का प्रयोग किया है, यह दावा भी हौथी बागी कर रहे है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने लगातार हुए इन हमलों पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और इस संघर्ष में शामिल गुट अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहे है, यह आलोचना भी की है| सौदी अरब और समर्थक देशों के गठबंधन ने इन हमलों पर ध्यान दिया है और गहराई से जांच करने के संकेत भी दिए है| पिछले कुछ दिनों से सौदी अरब और गठबंधन एवं येमन के हौथी बागियों के युद्धविराम के लिए बातचीत हो रही है| इस पृष्ठभूमि पर लगातार हुए इन हमलों से दुबारा संघर्ष होने का डर व्यक्त किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.