पश्चिमी देशों ने रशिया पर लगाए प्रतिबंधो के कारण अफ्रीका पर भुखमरी का संकट – अफ्रीकी महासंघ के प्रमुख की आलोचना

मास्को – अफ्रीकी देशों की महंगाई और किल्लत का संकट काफी बढ़ा है और इसके लिए रशिया-यूक्रेन युद्ध ज़िम्मेदार होने का आरोप अमरीका और यूरोपिय देश लगा रहे हैं। लेकिन, सेनेगल के राष्ट्राध्यक्ष और अफ्रीकी महासंघ के प्रमुख मैकी साल ने रशिया पर लगाए गए आरोप ठुकराए हैं। वल्कि, पश्चिमी देशों ने रशिया पर लगाए प्रतिबंधों की वजह से अनाज का संकट बढ़ा है, यह आलोचना राष्ट्राध्यक्ष साल ने की।

अफ्रीकी महासंघ

रशिया के यूक्रेन पर हमलों की वजह से पूरे विश्व में अनाज़ का संकट खड़ा हुआ, ऐसा दावा पश्चिमी देश कर रहे हैं। रशिया और यूक्रेन अनाज के बड़े निर्यातक के तौर पर जाने जाते हैं। उनके बीच युद्ध शुरू होने से अनाज के आयात पर निर्भर देश आनेवाले दिनों में किल्लत का सामना करेंगे, ऐसे इशारे अंतरराष्ट्रीय संगठन और विश्लेषक दे रहे हैं। रशिया-यूक्रेन युद्ध की वजह से अफ्रीकी देश सबसे ज्यादा बाधित होने का दावा किया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में अफ्रीकी महासंघ के प्रमुख मैकी साल और अफ्रीकन कमिशन के अध्यक्ष फाकी महामात ने शुक्रवार को रशिया का दौरा किया। सोची में स्थित सरकारी रिसॉर्ट में अफ्रीकी नेताओं ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद अफ्रीकन महासंघ के प्रमुख मैकी साल ने माध्यमों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, रशिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से अफ्रीकी देशों की स्थिति काफी कठिन हुई है।

पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से अफ्रीकी देश रशिया से अनाज़ और खेती के लिए ज़रूरी खाद का आयात नहीं कर पाते। इसका अफ्रीका में अनाज़ की किल्लत से सीधा संबंध होने की याद साल ने दिलायी। मौजूदा समय में विश्व के सामने अनाज का संकट और रशिया विरोधि प्रतिबंध के दो अहम मुद्दे होने का दावा साल ने किया।

इसी बीच, रशिया ने युक्रेन युद्ध शुरू करने से पहले ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ की सवा करोड़ से अधिक जनता भुखमरी का सामना कर रही थी। केनिया, सोमालिया और इथियोपिया फिलहाल सूखे का सामना कर रहे हैं और इससे वहां की स्थिति अधिक बिगडने की चेतावनी संयुक्त राष्ट्रसंघ के गुट ने दी थी, इस ओर भी रशियन माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस वजह से अफ्रीका के अनाज के संकट के लिए रशिया-यूक्रेन पूरी तरह से ज़िम्मेदार ना होने का दावा रशियन माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.