ईरान को परमाणु अस्त्र बनाने से पश्चिमी रोक नहीं सकते – ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू आयातुल्ला खामेनी

तेहरान – ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त नहीं करना हैं। लेकिन, यदि ईरान ने परमाणु अस्त्र पाना तय किया तो ईरान को कोई भी रोक नहीं सकेगा। जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोक नहीं सके, वह ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त करने से भी रोक नहीं सकते, ऐसा दावा करके ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू आयातुल्ला खामेनी ने सनसनी निर्माण की है। ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त नहीं करने हैं, यह मालूम होने के बावजूद पश्चिमी देश इस मुद्दे पर दुष्प्रचार कर रहे हैं। पश्चिमियों पर कभी भी भरोसा नहीं कर सकते, ऐसा बयान भी खामेनी ने किया। 

परमाणु अस्त्रपिछले बीस सालों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ पश्चिमी देश दुष्प्रचार कर रहे हैं। ईरान को परमाणु शक्ति का इस्तेमाल अपने प्रगति के लिए करना हैं। इसके लिए ईरान ने परमाणु कार्यक्रम शुरू किया। इस वजह से ईरान को हो रही प्रगति पश्चिमियों को बर्दाश्त नहीं हो रही है और इसी कारण से उन्होंने ईरान परमाणु बम बना रहा हैं, ऐसे आरोप लगाना शुरू किया। लेकिन, ईरान को परमाणु बम विकसित नहीं करना हैं, इसकी जानकारी पश्चिमी देशों को हैं। फिर भी वह ईरान के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहे, ऐसी आलोचना खामेनी ने की। पश्चिमी देशों का दुष्प्रचार और मुश्किलों को परस्त करके ईरान की युवाशक्ति ने परमाणु कार्यक्रम सफलता के साथ आगे बढ़ाया। यह ईड़ान की गुणवत्ता की जीत है, यह दावा खामेनी ने किया। 

परमाणु अस्त्रईरान ने तय किया तो यह देश परमाणु अस्त्र भी विकसित करेगा। पश्चिमी देश ईरान को रोक नहीं सकेंगे। परमाणु कार्यक्रम को रोकने की पश्चिमियों की कोशिश जैसे असफल हुई, वैसे ही ईरान को परमाणु अस्त्र पाने से रोकने की कोशिश भी नाकाम होगी। लेकिन, ईरान को इसमें रुचि नहीं हैं, यह खामेनी ने स्पष्ट किया। इनके यह विवादित बयान इस्रायल के माध्यमों ने उठाए हैं। ईरान परमाणु अस्त्र धारी देश बनने की दिशा में तेज़ कदम बढ़ा रहा है, यह आरोप इस्रायल लगा रहा है। सौदी अरब और अन्य खाड़ी देशों ने भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर चिंता जताई थी।

फिलहाल चीन की मध्यस्थता से ईरान ने सौदी अरब के साथ अपने ताल्लुकात सुधारने के लिए पहल की है और इससे दोनों देशों के बीच बना तनाव कम होता दिख रहा है। लेकिन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को प्राप्त हुई सफलता को सौदी और सौदी के खाड़ी में मौजूद सहयोग देश बड़ी बेचैनी से देख रहे हैं। ईरान ने परमाणु बम बनाया तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे, यह ऐलान सौदी ने पहले ही किया था। इस वजह से सीर्फ इस्रायल ही नहीं, बल्कि सौदी और खाड़ी के अन्य देश भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को काफी बारिकी से देख रहे हैं।

ऐसे में ईरान परमाणु अस्त्र विकसित कर सकता हैं और कोई भी ईरान को रोक नहीं सकता, यह ईरान के सर्वोच्च नेता ने किया दावा खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ाता दिख रहा है। ईरान की राजनीतिक व्यवस्था के अनुसार सर्वोच्च धर्मगुरू के हाथों में पुरे राजनीतिक अधिकार हैं। ईरान के राष्ट्राध्यक्ष से भी सर्वोच्च धर्मगुरू का पद बड़ा होने का विचार यह देश रखता है। इस वजह से सर्वोच्च धर्मगुरू आयातुल्ला खामेनी ने परमाणु अस्त्रों को लेकर किए बयानों को बड़ी अहमियत प्राप्त हुई है। इसका असर खाड़ी क्षेत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता दिखाई देने की संभावना बड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.