अमरीका और ईरान के अंतरिम परमाणु समझौते के लिए इस्रायल बाध्य नहीं होगा – इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू

तेल अवीव – अमरीका का बायडेन प्रशासन ईरान के साथ ‘अंतरिम परमाणु समझौता’ करने की कोशिश में लगा है। पिछले कुछ दिनों से इससे संबंधित खबरें प्रसिद्ध हो रही हैं। ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए अंतरिम परमाणु समझौता ही सबसे बेहतर विकल्प होगा, ऐसे संकेत बायडेन प्रशासन दे रहा है। इस वजह से ईरान का आत्मविश्वास अधिक बढ़ा है और ईरान के नेता परमाणु कार्यक्रम को लेकर आक्रामक बयान कर रहे हैं। इस्रायल इसका गंभीर संज्ञान लेता दिख रहा है। अमरीका ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया तो भी इस्रायल इसके लिए बाध्य नहीं होगा, यह चेतावनी इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने दी है। 

अंतरिम परमाणु समझौतेवर्ष २०१५ में अमरीका और अन्य पश्चिमी देशों ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया था। लेकिन, डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष बनते ही अमरीका इस परमाणु समझौते से पीछे हटी थी। इसके बाद यह समझौता लटकता रहा। अब बायडेन प्रशासन फिर से ईरान के साथ अंतरिम परमाणु समझौता करके ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम का मसला खत्म करने की कोशिश कर रहा हैं। बायडेन प्रशासन की ईरान संबंधित नीति पक्षपाती हैं और राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ईरान से होने वाले खतरे को पुरी तरह से अनदेखा कर रहे हैं, ऐसा आरोप इस्रायल लगा रहा है। इस मुद्दे पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू के बीच तीव्र मतभेद होने की बात पहले भी स्पष्ट हुई थी।

ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने फिर से ईरान के साथ नया परमाणु समझौता करना गलत होगा, ऐसी चेतावनी भी दी। अमरीका ने ईरान के साथ अंतरिम परमाणु समझौता किया तो ईरान को परमाणु बम बनाने से कोई भी रोक नहीं सकेगा। उल्टा इस समझौते की वजह से ईरान पर लगाए प्रतिबंध हटाए जाएंगे और इस वजह से इस देश को अधिक पैसे प्राप्त होंगे और ईरान का परमाणु कार्यक्रम इससे अधिक गतिमान होगा, ऐसी चेतावनी इस्रायली प्रधानमंत्री ने दी है।

इसी वजह से ईरान के साथ अमरीका कर रहे इस परमाणु समझौते के लिए इस्रालय बाध्य नहीं होगा। हमारी सुरक्षा के लिए आवश्यक गतिविधियां किए बिना इस्रायल शांत नहीं बैठेगा, ऐसा नेत्यान्याहू ने ड़टकर कहा है। इससे पहले भी उन्होंने किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु बनाने का अवसर इस्रायल नहीं देगा, ऐसी चेतावनी दी थी। इसके लिए इस्रायल कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा था। वहीं, दूसरी ओर ईरान परमाणु बम बनाने के काफी करीब पहुंचा हैं, ऐसी चेतावनी इस्रायल के प्रधानमंत्री और अन्य नेता दे रहे हैं। इस वजह से इस्रायल जल्द ही ईरान के परमाणु प्रकल्पों पर हमले करेगा, ऐसें संकेत दिए जा रहे हैं।

ईरान के खिलाफ इस्रायल ऐसी कार्रवाई ना करें, इसके लिए बायडेन प्रशासन दबाव बना रहा है, यह भी स्पष्ट हुआ है। लेकिन, इस्रायल की सरकार इसकी फिक्र करने के लिए तैयार नहीं। अमरीका के विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने हाल ही में किए इस्रायल दौरे में दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर बने तीव्र मतभेद सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल के प्रधानमंत्री ने अमरीका को ईरान के साथ अंतरिम परमाणु समझौते को लेकर दी हुई चेतावनी ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.