खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहे ईरान की हरकतों से सौदी की चिंता बढ़ी है – सौदी अरब के राजा सलमान

रियाध – ‘ईरान की हुकूमत की खाड़ी क्षेत्र से संबंधित नीति सौदी अरब की चिंता बढ़ा रही है’, ऐसा इशारा सौदी के राजा सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सौद’ ने दिया है। ईरान जहाल पंथी गुटों को समर्थन प्रदान कर रहा है। ईरान पूरे प्लान के साथ इस क्षेत्र में अपनी सैन्य तैनाती कर रहा है। इसके साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम एवं मिसाइल कार्यक्रम के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग करने के लिए ईरान तैयार नहीं है, यह बात घातक साबित होती है, यह इशारा सौदी के राजा सलमान ने दिया है।

राजा सलमानसौदी अरब की ‘शूरा कौन्सिल’ की सालाना बैठक में बोलते समय राजा सलमान ने कोरोना, येमन का संघर्ष रोकने के लिए सौदी की कोशिशों की ओर ध्यान आकर्षित किया। तो, ईरान एवं लेबनान में मौजूद ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह की हरकतें खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैला रही हैं, ऐसी आलोचना राजा सलमान ने की। ‘ईरान अपनी भूमिका में बदलाव करेगा, यह उम्मीद करते हैं। ईरान अपनी नकारात्मक नीति छोड़कर चर्चा और सहयोग के माध्यम से विवाद का हल निकालने के लिए पहल करेगा’, यह उम्मीद होने का बयान राजा सलमान ने किया।

खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के लिए ईरान ज़िम्मेदार है और इस पर राजा सलमान ने तीव्र चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही लेबनान की हिज़बुल्लाह, येमन के हौथी विद्रोही एवं इराक के हश्‍द जैसे आतंकी गुटों का समर्थन करके ईरान इस क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण कर रहा है, यह आरोप राजा सलमान ने लगाया। तो, वियना में हो रही चर्चा को लेकर ईरान की भूमिका पर राजा सलमान ने आलोचना की। वियना में बातचीत में ईरान सहयोग नहीं कर रहा है, ऐसा राजा सलमान ने कहा। परमाणु कार्यक्रम के विवाद का हल निकालने के लिए ईरान अंतरराष्ट्रीय समूदाय से सहयोग करे, यह आवाहन सौदी के राजा ने किया।

राजा सलमानइससे पहले भी सौदी अरब, यूएई एवं अन्य मित्रदेशों ने ईरान पर खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया था। लेकिन, वियना में हो रही परमाणु समझौते की चर्चा फिर से स्थगित हुई है। इसके लिए सौदी के राजा ने ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया है और इसी लिए से सौदी ने ईरान के खिलाफ अधिक आक्रामक भूमिका अपनाई हुई दिख रही है। शूरा कौन्सिल की सालाना बैठक में राजा सलमान ने अन्य मुद्दों के साथ ईरान के खतरे को अहमियत देकर अगले वर्ष के लिए सौदी की नीति स्पष्ट की है, ऐसा कहा जा रहा है।

इसी बीच, सौदी के राजा सलमान ने खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराने के कुछ ही घंटे बाद येमन के हौथी विद्रोहियों ने सौदी और अरब मित्रदेशों के सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया। येमन के श्‍वाबा प्रांत पर हुए इस हमले में चार सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हौथी विद्रोहियों के इन हमलों पर सौदी एवं अरब मित्रदेश जोरदार प्रत्युत्तर दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.