फेडरल रिजर्व के संकेतों की पृष्ठभूमि पर अमरिकी शेअर बाज़ार में गिरावट

us-stock-decline-1वॉशिंग्टन – अमरीका के फेडरल रिजर्व ने पिछले महीने की हुई बैठक की जानकारी सामने आयी है और इसमें ब्याजदर ५० अंको से बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं| इसकी तीव्र गूंज अमरिकी शेअर बाज़ार में सुनाई पड़ी है और प्रमुख बाज़ार में गिरावट आई है| ब्याजदर की बढ़ोतरी के साथ ही बांड़ और सिक्युरिटीज् की बिक्री का निर्णय भी होने की बात कही जा रही है| अमरीका के आर्थिक विशेषज्ञों ने भी इस मुद्दे पर सावधानी बरतने का इशारा दिया है और अमरीका के वित्तीय बाज़ार में चिंता का माहौल फैलेगा, ऐसा कहा है|

फेडरल रिजर्व ने बुधवार को मार्च की बैठक की जनकारी सार्वजनिक की| इस बैठक में फेडरल रिजर्व के कई सदस्यों ने ब्याजदर २५ अंकों के बजाय ५० अंक बढ़ाने की सिफारीश की है| रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरीका में महंगाई चरम स्तर पर पहुँची है और इसे काबू करने के लिए बड़ी बढ़ोतरी ज़रूरी होने का बयान फेडरल रिजर्व के सदस्यों ने किया है| इसी बीच आनेवाले साल में कम से कम पांच बार ब्याजदर बढ़ाने के मुद्दे पर भी इस बैठक में चर्चा होने की बात सामने आयी है|

us-stock-decline-2फेडरल रिजर्व से सामने आयी इस जानकारी पर अमरिकी शेअर बाज़ार में नकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| डो जोन्स, एऍण्डपी ५०० और नैस्डैक शेयर निदेशांकों की आधे से दो प्रतिशत तक गिरावट हुई| अगले कुछ दिन अमरिकी शेयर बाज़ारों में बड़ी गिरावट होने के संकेत भी दिए गए हैं| अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में अमरिकी डॉलर की भी गिरावट हुई है| अमरिकी डॉलर का मूल्य दो सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुँचा है|

ब्याजदर में बढ़ोतरी के साथ ही अमरिकी वित्तीय बाज़ार हर महीने ९५ अरब डॉलर्स के बांड़ और सिक्युरिटीज् की ब्रिकी करणे का निर्णय भी फेडरल रिजर्व ने किया है| साल २०२० में कोरोना की पृष्ठभूमि पर फेडरल रिजर्व ने बांड और सिक्युरिटीज् की खरीद शुरू की थी| साल २०२२ में फेडरल रिजर्व ने खरीदे बांड़ और सिक्युरिटीज् का मूल्य आठ ट्रिलियन डॉलर्स से अधिक हुआ है| इसे कम करने के लिए बैंक ने गतिविधियॉं शुरू की हैं और मई से हर महीने बांड़ और सिक्युरिटीज् की बिक्री की जाएगी| फेडरल रिजर्व के मिनियापोलिस शाखा के गवर्नर लाएल ब्रेनार्ड ने इसकी पुष्टी की है|

us-stock-decline-3अमरीका में महंगाई निदेशांक बढ़कर ७.९ प्रतिशत तक जा पहुँचा है और यह पिछले चार दशकों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी साबित हुई है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की सरकार बनने के साथ ही महंगाई निदेशांक में एक भी बार गिरावट नहीं आई है| नवंबर २०२० से लगातार १४ महीने अमरीका में महंगाई लगातार बढ़ रही है| महंगाई का विस्फोट घटाने के लिए फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने के संकेत दिए थे| इसके अनुसार पिछले महीने अमरीका में ब्याजदर ०.२५ प्रतिशत बढ़ोतरी की गई| ब्याजदर की यह बढ़ोतरी पिछले तीन सालों में पहली बढ़ोतरी है|

इसके बाद साल के दौरान लगभग पांच बार ब्याज दर बढ़ाने के संकेत दिए जाने से अमरिकी वित्त बाज़ार में चिंता का माहौल है| इस बढ़ोतरी की वजह से कर्ज़ महंगा होगा और इसका असर अमरिकी जनता की क्रयशक्ति पर होगा| उत्पादन की मॉंग घटने की भी संभावना दिख रही है| यह स्थिति आगे आर्थिक मंदी में तब्दील हो सकती है, ऐसा दावा विश्‍लेषक एवं आर्थिक विशेषज्ञों ने किया है| ब्याजदर की नई बढ़ोतरी की वजह से अमरिकी अर्थव्यवस्था को बड़े झटके महसूस हो सकते हैं, यह इशारा भी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने भी दिया है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.