ब्याजदर में बढ़ोतरी से अमरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँच सकता है – फेडरल रिज़र्व्ह के प्रमुख का इशारा

rising-interest-rates-could-hurt-us-economyवॉशिंग्टन – पिछले हफ्ते ब्याजदर में बढ़ोतरी के बाद अमरीका की फेडरल रिज़र्व आगे के दौर में ब्याजदर में अधिक बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है| ब्याजदर की नई बढ़ोतरी के कारण अमरिकी अर्थव्यवस्था को बड़े झटके लग सकते हैं, यह इशारा फेडरल रिज़र्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने दिया| फेडरल के निर्णय के बाद अमरिकी अर्थव्यवस्था ‘सॉफ्ट लैण्डिंग’ करेगी, इस भ्रम में कोई ना रहे, यह इशारा भी पॉवेल ने दिया है| पिछले हफ्ते फेडरल रिज़र्व ने ब्याजदर में बढ़ोतरी से अमरिकी उद्योग और शेअर बाज़ार में मिश्र प्रतिक्रिया दर्ज़ हुई है| इस पृष्ठभूमि पर उनका यह नया इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है|

अमरीका में फिलहाल महंगाई का विस्फोट हुआ है और इससे देश की अर्थव्यवस्था का नुकसान होने लगा है| अमरीका में महंगाई निदेशांक ७.९ प्रतिशत तक जा पहुँचा है और यह पिछले चार दशकों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की सरकार बनने के बाद से महंगाई निदेशांक की एक बार भी गिरावट नहीं आई है| नवंबर २०२० से अब तक के १४ महीनों के दौरान अमरीका में महंगाई लगातार बढ़ती रही है| कोरोना की पृष्ठभूमि पर वैश्‍विक आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाएँ, ईंधन और स्टील समेत कच्चे सामान की कीमतों में बढ़ोतरी एवं कामगारों की किल्लत जैसे मुद्दे अमरीका में महंगाई बढ़ाने की वजह बनने की बात कही जा रही है|

rising-interest-rates-could-hurt-us-economyमहंगाई घटाने के लिए फेडरल रिज़र्व ने ब्याजदर बढ़ाने के संकेत दिए थे| इसके अनुसार पिछले हफ्ते अमरीका में ०.२५ प्रतिशत ब्याजदर बढ़ाए गए| यह बढ़ोतरी पिछले तीन सालों में की गई पहली बढ़ोतरी है| इससे कर्ज़ लेना महंगा होगा और इसका असर अमरिकी जनता की क्रयशक्ति पर पड़ सकता है| उत्पादनों की मॉंग घटेगी और जीडीपी की गिरावट की भी संभावना है| आगे यही स्थिति आर्थिक मंदी में तब्दील हो सकती है, ऐसा दावा विश्‍लेषक एवं आर्थिक विशेषज्ञों ने किया है|

फेडरल रिज़र्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल का बयान यही संकेत दे रहा है| पॉवेल ने पिछले हफ्ते ब्याजदर बढ़ाने के बाद आनेवाले सालभर में छह बार ब्याज दर बढ़ने की संभावना जताई है| ऐसा होने पर अमरीका में ब्याजदर दो प्रतिशत तक पहुँच सकता है| यह बात अमरिकी जनता के लिए बड़ा झटका साबित होगी और उनका ‘बजेट’ बिखर सकता है| साथ ही अमरिकी अर्थव्यवस्था पर मंदी का संकट भी मंड़रा सकता है, यह इशारा दिया गया है| अमरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आने के बड़े परिणाम वैश्‍विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे सकते है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.