पश्‍चिमी देशों के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद रशियन मुद्रा रुबल का मूल्य सामान्य स्तर पर

russian-ruble-1मास्को – फ़रवरी में रशिया ने यूक्रैन के विरोध में सैन्य कार्रवाई करने के बाद पश्‍चिमी देशों ने रशियन अर्थव्यवस्था को लक्ष्य करनेवाले सख्त प्रतिबंधों का ऐलान किया था| इन प्रतिबंधों की वजह से रशियन मूद्रा रुबल के मूल्य की अभूतपूर्व गिरावट हुई थी| पश्‍चिमी नेतृत्व ने इसके लिए अपनी पीठ भी थपथपायी थी| लेकिन, रशियन अर्थव्यवस्था को लक्ष्य करने के पश्‍चिमी देशों के इरादों को सुरुंग लगी है और रुबल फिर से मज़बूत स्थिति में पहुँचा है|

फ़रवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद रशियन मुद्रा रुबल का मूल्य में डॉलर की तुलना में बड़ी गिरावट आई थी| मार्च के पहले हफ्ते में एक डॉलर के लिए कुल १५० रुबल्स देने पड़ रहे थे| लेकिन, मात्र एक महीने के समय में रशियन चलन यूक्रैन युद्ध शुरू होने से पूर्व के स्तर पर पहुँचने में सफल हुआ है| गुरूवार को हुए कारोबार के दौरान एक डॉलर के लिए ७५ रुबल्स कीमत रही| रुबल का इस स्तर पर पहुँचना अमरीका के साथ पश्‍चिमी देशों के लिए तमाचा होने का मत रशियन विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे हैं|

russian-ruble-2रशिया की सेंट्रल बैंक की हुई जलद गतिविधियॉं एवं सख्त निर्णयों की वजह से रुबल फिर से सामान्य हुआ, ऐसा दावा रशियन माध्यमों ने किया है| रशिया की सेंट्रल बैंक ने पिछले महीने विदेशी नागरिकों पर रशियन संपत्ति की बिक्री पर रोक लगायी थी| इसके बाद निर्यातकों को नकद मूद्रा खरीदने के निदेश दिए गए थे| रशियन कंपनियों को उनके पास मौजूद ८० प्रतिशत विदेशी मुद्रा रुबल्स में तब्दील करने को कहा गया था| इसके बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने एक आदेश जारी करके रशिया से मित्रता ना करनेवाले देशों को ईंधन कारोबार के लिए रुबल का इस्तेमाल करने के लिए अनिवार्य किया है|

इन प्रावधानों के बीच ही यूरोपिय देशों ने रशियन ईंधन की खरीद जारी थी| इस वजह से व्यापार में रशिया का पक्ष ऊपर रहा और इसका रुबल को लाभ मिला, ऐसा दावा विशेषज्ञों ने किया है| ईंधन कारोबार रुबल के ज़रिये करने के निर्देशों पर यूरोपिय महासंघ ने नाराज़गी जतायी है, फिर भी हंगरी और स्लोवाकिया दोनों यूरोपिय देशों ने इसके लिए तैयारी दिखाई है| कुछ ही दिन पहले महासंघ के पोलैण्ड ने रशिया विरोधी प्रतिबंध नाकाम होने का दावा करने के साथ ही रुबल की मज़बूती का भी दाखिला दिया था| इस वजह से करीबी समय में रशिया के रुबल को अधिक ताकत मिलगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.