चीन की कार्यवाहियों को प्रत्युत्तर देने के लिए अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का पैसिफिक में युद्धाभ्यास

JS-Takanamiटोकिओ/वॉशिंग्टन – पैसिफिक क्षेत्र में चीन की जारी कार्यवाहियों को प्रत्युत्तर देने के लिए अमेरिका ने अपने सहकारी राष्ट्रों के साथ एक के बाद एक युद्धाभ्यास शुरु करने की बात सामने आ रही है। पिछले सप्ताह अमेरिका एवं जापान का ’एयरबोर्न २२’ नाकम अभ्यास संपन्न हुआ। तत्पश्चात अमेरिका एवं जापान के नौदलों में ’एंटी सबमरीन वॉरफेयर एक्सरसाईज’ संपन्न हुआ और शुक्रवार ४ फरवरी से ’नोबल फ्युजन’ नामक नए अभ्यास की शुरुआत हुई है। अमेरिका के संरक्षणतल वाले गुआम के पास अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया इन तीन राष्ट्रों का अभ्यास जारी होने की जानकारी भी अमेरिकी अखबार ने दी है।

US-Japan-Australiaपिछले कुछ महीनों में चीन की गतिविधियां साऊथ चायना सी के अलावा पैसिफिक महासागर क्षेत्र में भी बढी हैं। पिछले वर्ष चीन ने रशिया के नौदल के साथ पैसिफिक महासागर में गश्त लगाई थी। इसके बाद चीन की विमानवाहक युद्धनौका ’लाओनिंग’ ने अपने फ्लीट समेत पैसिफिक महासागर में यात्रा की थी। अमेरिका द्वारा साऊथ चायना सी तथा ’तैवान स्ट्रेट’ में की गई तैनाती के जवाब में पैसिफिक में गतिविधियां करने की बात चीन के सरकारी माध्यमों कही थी।

Pacific-War-exerciseयह गतिविधियां बढी हैं और चीन का तैवान पर आक्रमण की संभावना बढी है। चीन के संरक्षणदलों ने तैवान के नजदीक चीनी स्थलों पर बडे पैमाने पर तैनाती बढाई है। तैवान पर आक्रमण की तालीम वाले अभ्यास भी चीन द्वारा निरंतर किए जाते हैं। चीन के कार्यवाहियों की वजह से अमेरिका एवं सहकारी राष्टों में चिंता का वातावरण छाया है और इन राष्ट्रों ने भी अपनी गतिविधियों की गति बढाई है।

अमेरिका द्वारा पिछले १० दिनों में एक के बाद एक अयोजित किए गए अभ्यास इसी बात का संकेत हैं। २५ एवं २६ जनवरी को अमेरिकी हवाईदल और जापान के नौदलों द्वारा ‘एअरबॉर्न२२’ अभ्यास किया गया था। इस अभ्यास में युद्ध के दौरान जवानों की तैनाती तथा संरक्षण सामग्री की आपूर्ति पर जोर दिया गया। अमेरिका की ३७४ एयरलिफ्ट विंग इस अभ्यास में शामिल हुए थे। इसके तुरंत बाद फिलिपाईन्स सी क्षेत्र में अमेरिका एवं जापान के नौदलों में ’ऐंटी समबरीन वॉरफेयर’ का अभ्यास पूरा हुआ। इसमें अमेरिका की ’युएसएस फिटज़्गेराल्ड’ तो जापान की ’जेएस ताकामानी’ नामक विनाशिकाओं समेत लडाकू विमान शामिल हुए थे। २७ जनवरी से २ फरवरी के दौरान यह अभ्यास होने की जानकारी अमेरिका तथा जापान के नौदलों ने प्रदान की। २ फरवरी से अमेरिका के संरक्षणतल गुआम में अमेरिका-जापान-ऑस्ट्रेलिया के हवाईदलों का संयुक्त अभ्यास शुरु होगा। ’केप नॉर्थ२२’ नामक यह अभ्यास दो सप्ताह चलेगा। गुरुवार, ३ फरवरी से पैसिफिक महासागर में अमेरिका एवं जापान में ’नोबल फ्युजन’ नामक युद्ध्याभ्यास शुरु होने की जानकारी अमेरिकी संरक्षणदल ने प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.