इजिप्त ने दक्षिण कोरिया के साथ के9 तोपे खरीदने के लिए समझौता किया

कैरो – इजिप्त ने प्रति मिनट छह से आठ गोले दागने में सक्षम के9 तोपे खरीदी हैं। दक्षिण कोरिया की इन उन्नत तोपों के लिये इजिप्त ने कुल मिलाकर 1.7 अरब डॉलर का खरेदी सौदा किया है। कहा जाता है कि इजिप्त ने के9 का नौसैनिक संस्करण दक्षिण कोरिया से खरीदा है। अमेरिका के बायडेन प्रशासन द्वारा रक्षा सहयोग पर प्रतिबंध के बाद इजिप्त ने विभिन्न देशों के साथ सहयोग करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

के9 तोपेइजिप्त के मिनिस्ट्री ऑफ मिलिटरी प्रोडक्शन और दक्षिण कोरिया के हॅन्वा डिफेन्स इन दोनों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है| दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी हुई जानकारी के अनुसार, यह सौदा 1.65 अरब डॉलर का है, जिसके तहत दक्षिण कोरिया पहले चरण में इजिप्त को के9 तोपों की आपूर्ति करेगा। दक्षिण कोरिया की कंपनी इजिप्त में इन तोपो के स्वतंत्र निर्माण के लिए प्रकल्प बनाएगी। पिछले साल नवंबर में कैरो में आयोजित इंटरनॅशनल डिफेन्स अँड मिलिटरी इंडस्ट्रीज एक्स्पो में इन तोपो का इजिप्शियन संस्करन प्रदर्शित किया गया था।

के9 तोपों की मारक क्षमता 40 किलोमीटर और गति 67 किलोमीटर प्रति घंटा  है। यह तोप एक मिनट में छह से आठ गोले दाग सकती है। इस तोप का बुर्ज 360 डिग्री के एंगल पर घूम सकता है। इजिप्त या दक्षिण कोरिया द्वारा कितनी तोपों का व्यापार किया गया, इसका विवरण जारी नहीं किया गया है। लेकिन सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि इजिप्त ने दक्षिण कोरिया से 200 तोपों के खरेदी का सौदा किये जाने की संभावना है।

दावा किया जा रहा है कि एक दशक बाद इजिप्त की सेना की तोपों की मांग पूरी होगी । 2010-11 के दौरान इजिप्त में उभरे अरब स्प्रिंग और उसके बाद इजिप्त में हुआ तख्तापलट और राजनीतिक अस्थिरता के कारण तोपों की खरीद की उपेक्षा हुई थी । लेकिन पिछले साल सीसी सरकार ने इन तोपों की खरीद के लिए तेजी से कदम उठाए है । इजिप्त दक्षिण कोरिया से के9 तोपे खरीदनेवाला पहला अफ्रीकी देश है|

इससे पहले भारत, तुर्की, पोलंड, नॉर्वे, फिनलंड, इस्टोनिया और ऑस्ट्रेलिया इन देशो ने दक्षिण कोरिया से के9 तोपे खरीदी थीं। भारत ने लद्दाख में एलएसी के पास दक्षिण कोरिया से खरेदी हुई के9 वज्र तोप तैनात की हैं। तीन महीने पहले भारतीय सेना ने एलएसी के पास इन तोपों का बड़ा अभ्यास भी किया था. इसके बाद इजिप्त ने दक्षिण कोरिया के साथ के9 की खरेदी की चर्चा शुरू की ऐसा दावा किया जाता है। इससे पहले भारत द्वारा फ्रांस से राफेल हवाई जहाज खरीदने के बाद इजिप्त ने राफेल की खरीद से जुड़ा सौदा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.