जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के इशारे पर चीन की आपत्ति – जापान के राजदूत को थमाए समन्स

बीजिंग – ताइवान के खिलाफ सैन्य साहस करना चीन के लिए ‘इकॉनॉमिक सुसाईड’ साबित होगा, ऐसी सख्त चेतावनी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने दी थी| जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के इस इशारे की वजह से काफी बेचैन हुए चीन ने जापान के राजदूत को समन्स थमाए हैं| पूर्व प्रधानमंत्री एबे का यह इशारा चीन की संप्रभुता को चुनौती देता है और ताइवान में स्वतंत्रता की मॉंग करने वाले गुटों का समर्थन करता है, ऐसी आलोचना चीन ने की है|

जापान के राजदूतताइवान के अध्ययन मंड़ल द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में बोलते समय जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एबे ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और कम्युनिस्ट पार्टी गलत कदम उठा रहे हैं, इसका इशारा दिया था| चीन ने ताइवान के खिलाफ संघर्ष करने का कदम उठाया तो चीन की ही अर्थव्यवस्था को काफी बड़ा नुकसान पहुँचेगा, यह इशारा एबे ने दिया था|

इसके साथ ही ताइवान और जापान के खिलाफ चीन की गतिविधियों की वजह से चीन-जापान के बीच की शांति और युद्ध की रेखा अस्पष्ट हो रही है, यह इशारा पूर्व प्रधानमंत्री एबे ने दिया था| इस पर चीन से तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है| एबे का यह बयान चीन की संप्रभुता को सरेआम चुनौती होने की आलोचना चीन के विदेश मंत्रालय ने की|

लेकिन, बीजिंग में नियुक्त जापान के राजदूत हिदिओ तारुमी ने चीन की आलोचना बेबुनियाद होने का बयान किया है| जापान की सरकार में ना होने के बावजूद यही भूमिका अपनानेवाले कई लोग जापान में हैं| उनकी विचारधारा के लिए जापान को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता| साथ ही इस विषय पर चीन की एकतरफा भूमिका भी जापान को मंजूर नहीं है, ऐसा राजदूत तारुमी ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.