रशिया के युक्रेन पर आक्रमण को समर्थ देने पर चीन के उसकी कीमत चुकानी पडेगी – अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी ताकीद

Jake-Sullivanवॉशिंग्टन – रशिया ने युक्रेन पर किए हुए आक्रमण को समर्थन दिए जाने पर चीन को भी उसकी कीमत चुकानी पडेगी, ऐसी ताकीद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दी है। कुछ दिन पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने चीन का दौरा किया था। इस भेंट के दौरान प्रसिद्ध किए गए संयुक्त निवेदन में चीन ने युक्रेन के मुद्दे पर रशिया को समर्थन देने का ऐलान करके नाटो की टीका की थी। अमेरिका और नाटो को शीतयुद्ध के दौर की मानसिकता छोडनी चाहिए, ऐसा चीन ने कहा था। इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार का इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

युक्रेन पर आक्रमण करना रशिया की बडी भूल होगी और पश्चिमी राष्ट्र रशिया पर व्यापक और कठोर प्रतिबंध लगाएंगे, ऐसा अमेरिका ने इससे पहले आगाह किया था। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को व्यक्तिगत स्तर पर कहा था कि, प्रतिबंधों लगाए जाएंगे। इसकी याद दिलाते हुए सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने चीन को इशारा दिया है। ’रशिया ने युक्रेन पर आक्रमण किया तो उसकी कीमत दीन को भी चुकानी पडेगी। रशिया के साथ व्यवहार करते समय चीन को इस बात का अहसास रखना चाहिए’, इन शब्दों में सुलिवन ने चीन को संभावित परिणामों का अहसास कराया।

Russia-Ukraine-China’अमेरिका एवं पश्चिमी राष्ट्रों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध रशिया की वित्तिय व्यवस्था को लक्ष्य करेंगे। चीन रशिया की व्यवस्था से जुडा हुआ होने की वजह से इसका सीधा प्रभाव चीन की अर्थव्यवस्था पर भी पडेगा’, ऐसा भी सुलिवन ने आगे ताकीद की। हमारे लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रशिया को जो आर्थिक नुकसान सहने पडेंगे, उसकी अदाएगी करने की क्षमता चीन में नहीं हैं और चीन को इसका अहसास होना चाहिए, ऐसा भी सुलिवन ने कहा है।

तो, अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने सोमवार को जर्मनी के चान्सलर ओलाफ शोल्ज़ से भेंट करके उनके साथ युक्रेन मुद्दे पर चर्चा की। चान्सलर शोल्ज़ इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस भेंट के दौरान बायडेन ने नॉर्ड स्ट्रीम २ ईंधन वाहिका की बात पर रशिया को फिर से इशारा दिया। रशिया की सेना युक्रेन की सीमा घुसी तो नॉर्ड स्ट्रीम २ को हमेशा के लिए बंद कर देंगे, ऐसा बायडेन ने कहा है। इससे पहले भी बायडेन ने रशिया एवं जर्मनी के बीच ईंधन वाहिका पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए थे।

रशिया एवं युक्रेन के बीच तनाव बढ रहा है तभी नाटो ने पूर्व युरोपिय राष्ट्रों में अधिक बढाई जाएगी, ऐसा आगाह किया है। नाटो के प्रमुख जेन्स स्टॉलनबर्ग ने इसके बारे में वक्तव्य किया है और आगले सप्ताह नाटो की बैठक में इसके बारे में चर्चा की जाएगी, ऐसा दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.