ईरान की ‘सेंट्रल बैंक’ समेत ‘डेव्हलपमेंट फंड’ पर प्रतिबंध लगाने का अमरिका ने किया निर्णय

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/तेहरान – सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों के पीछे ईरान का ही हाथ होने का आरोप कर रही अमरिका ने आक्रामक कार्रवाई करने के संकेत दिए है| शुक्रवार के दिन सौदी अरब और संयुक्त अरब अमिरात के लिए अतिरिक्त लष्करी तैनाती करने का ऐलान करने के बाद अमरिका ने ईरान के विरोध में नए प्रतिबंधों का फंदा कसा है| इसमें ईरान की ‘सेंट्रल बैंक’ समेत ‘डेव्हलपमेंट फंड’ और ईरानी सेना से जुडी कंपनी को लक्ष्य किया गया है|

‘यह नए प्रतिबंध ईरान के विरोध में अबतक लगाए गए प्रतिबंधों में से सबसे कडे और बडे प्रतिबंध है| ईरान में जो कुछ हो रहा है, वह काफी बुरा है| ईरान की आर्थिक स्थिति काफी खराब हुई है और अर्थव्यवस्था टुटकर गिरने की स्थिति में है| ईरान का सफर नरक की दिशा में शुरू हुआ है’, इन शब्दों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के विरोध में लगाए नए प्रतिबंधों का ऐलान किया|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किए ऐलान के बाद अमरिका के कोषागार विभाग ने स्वतंत्र निवेदन प्रसिद्ध करके ईरान के विरोध में लगाए प्रतिबंधों की जानकारी दी| इसके अनुसार ‘सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान’, ‘नैशनल डेव्हलपमेंट फंड ऑफ ईरान’ और ‘एतेमाद तेजारेत पार्स कंपनी’ पर प्रतिबंध लगाए गए है| पिछले कुछ महीनों में अमरिका ने ईरान की ईंधन निर्यात, व्यापार, अर्थव्यवस्था, रिव्होल्युशनरी गार्डस्, परमाणु उर्जा एवं हथियारों का निर्माण करनेवाले उपक्रम एवं विदेशमंत्री जावेद झरिफ समेत वरिष्ठ नेता और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए है|

इससे पहले अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों की वजह से ईरान की ईंधन निर्यात और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बना है| लेकिन, फिर भी ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम और भी तेजी से आगे बढाकर युरेनियम का संवर्धन अधिक मात्रा में बढाने का निर्णय किया था| इसके साथ ही ईरान ने अपने मिसाइल कार्यक्रम की गति बढाने की आक्रामक तैयारी करने की बात भी सामने आयी थी|

सौदी अरब के ईंधन परियोजनाओं पर हुए हमलों से ईरान अपनी उकसानेवाली निती बदलने के लिए तैयार नही है, यही संकेत प्राप्त हुए है| इसी वजह से अमरिका ने ईरान पर अधिक दबाव बनाने के लिए नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है, यह समझा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.