अगले दशक में अमेरिका के कर्ज का बोझ ५० ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा -‘बैंक ऑफ अमेरिका’ का इशारा

वॉशिंग्टन – अमेरिका की सरकार पर कर्ज का बोझ प्रतिदिन ५.२ अरब डॉलर से बढ़ रहा हैं। ऐसे में अगले दशक तक अमेरिका के कर्ज का कुल भार ५० ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा, ऐसा इशारा ‘बैंक ऑफ अमेरिका’ ने दिया है। अमेरिका के सरकारी कर्ज का भार पिछले महीने ही ३३ ट्रिलियन डॉलर से अधिक होने से नया रिकार्ड स्थापित हुआ था। अमेरिका के कर्ज का बोझ एक महीने से भी कम समय में ५०० अरब डॉलर बढ़ने की जानकारी भी इश दौरान सामने आयी थी।

अगले दशक में अमेरिका के कर्ज का बोझ ५० ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा -‘बैंक ऑफ अमेरिका’ का इशाराफिलहाल अमेरिका के सिर पर ३३.६ ट्रिलियन डॉलर राष्ट्रीय कर्ज होने की जानकारी कांग्रेशनल बजेट ऑफिस (सीबीओ) ने साझा की है। ज्यो बायडेन ने राष्ट्राध्यक्ष पद की बागड़ोर संभालने के बाद अमेरिका के कर्ज मे अबतक कुल ५.५ ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है। चार महीने पहले अमेरिका की संसद ने ‘फिस्कल रिस्पान्सिबिलिटी एक्ट २०२३’ पारित करके २०२५ तक कर्ज की मर्यादा स्थगित कर दी थी। इस पृष्ठभूमि पर सामने आए कर्ज के नए आंकड़े ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

पिछले वर्ष के अक्टूबर महीने में अमेरिका ने ३१ ट्रिलियन डॉलर कर्ज की निर्धारित मर्यादा लांघ दी थी। इसके बाद मात्र एक साल में इसमें डेढ़ ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा वृद्धि हुई है। यह बायडेन प्रशासन प्राप्त कर रहे कर्ज का बड़ा दायरा एवं उसकी गति दर्शाता है। इससे पहले के अमेरिकी प्रशासनों की तुलना में बायडेन प्रशासन का खर्च प्रंचड़ बढ़ा हैं और इसे सीमित करने के बजाय कर्ज का बोझ बढ़ाने की वजह बन रहे खर्चे लगातार बढ़ते दिख रहे हैं।

अगले दशक में अमेरिका के कर्ज का बोझ ५० ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा -‘बैंक ऑफ अमेरिका’ का इशाराबैंक ऑफ अमेरिका ने जारी किए नोट में अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज चीन, जापान, जर्मनी और भारत इन चार देशों के कुल जीडीपी से भी अधिक होने की ओर ध्यान आकर्षित हुआ था। अमेरिकी प्रशासन लगातार कर्ज उठाने पर जोर दे रहा हैं और यह बात चिंता का मुद्दा होने का अहसास आर्थिक विशेषज्ञ एवं निवेशक लगातार करा रहे हैं। कर्ज उठाने का मोजूदा रुख एवं गति बनी रही तो वर्ष २०३३ तक अमेरिका के कर्ज का बोझ २० ट्रिलियन बढ़ने से ५४ ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगा, ऐसा ‘बैंक ऑफ अमेरिका’ ने कहा है।

अगले दशक में अमेरिका के कर्ज का बोझ ५० ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा -‘बैंक ऑफ अमेरिका’ का इशाराकुछ महीने पहले अमेरिका के संसदीय दफ्तर ने देश की अर्थव्यवस्था में देखे जा रहे खतरनाक घाटे की ओर ध्यान आकर्षित किया था। राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के नेतृत्व में अमेरिका का वित्तीय घाटा लगभग एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का ऐलान ‘कांग्रेशनल बजेट ऑफिस’ (सीबीओ) ने किया था। यह आंकड़े अक्टूबर २०२२ से अप्रैल २०२३ के सात महीनों के हैं। महसूल एवं कर्ज का मेल न होने से यह घाटा बढ़ रहा हैं, ऐसा दावा सीबीओ ने अपनी रपट में किया था।

कर्ज के आठ ट्रिलियन डॉलर विदेशी हुकूमत एवं आंतरराष्ट्रीय निवेशकों से प्राप्त किया गया है और इनमें से सबसे अधिक हिस्सा चीन का है। अमेरिका की सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं और यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की बात होगी, इसपर अमेरिकी अभ्यास गुटों ने ध्यान आकर्षित किया। कर्ज के बढ़ते भार के चलते अगले दशक में कर्ज के ब्याज का आंकड़ा भी पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना विश्लेषकों ने व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.