आर्थिक मंदी एवं व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि पर – जापान से अमरिका एवं चीन के साथ स्वतंत्र बातचीत

Third World Warटोकियो/बीजिंग/वॉशिंगटन: जागतिक वित्त व्यवस्था आर्थिक मंदी की दिशा से जाने की चेतावनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख यंत्रणा से दी जा रही है| इस मंदी का झटका दुनिया के सभी प्रमुख वित्त व्यवस्थाओं को लगने की आशंका है और उसका मुकाबला करने के लिए संबंधित देशों से गतिविधियां शुरू हुई है| दुनिया में तीसरे क्रमांक की वित्त व्यवस्था के तौर पर पहचाने जानेवाले जापान ने इसके लिए गतिमान कदम उठाना शुरू किया है और एकही समय पर अमरिका तथा चीन से व्यापार एवं वित्त व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा शुरू करने की बात सामने आ रही है|

जापान के विदेशमंत्री तारो कोनो फिलहाल बीजिंग में होकर सोमवार को दोनों देशों में ‘हाय लेवल इकोनामिक डायलॉग’ होने की जानकारी दी गई है| इस बैठक में चीन के विदेशमंत्री वैंग यी उपस्थित थे| द्विपक्षीय निवेश एवं व्यापारी सहयोग इन मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होने की बात चीन के विदेशमंत्री ने स्पष्ट की है| जापान में आनेवाले जून महीने में जी-२० परिषद का आयोजन होनेवाला है| जिसमें चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग शामिल होंगे ऐसे संकेत जापान के मंत्री ने दिए हैं|

आर्थिक मंदी, व्यापार युद्ध, पृष्ठभूमि पर, जापान, अमरिका, चीन, स्वतंत्र बातचीतचीन के साथ सहयोग बढ़ाने की तैयारी दिखानेवाले जापान ने अमरिका के साथ भी व्यापार एवं अन्य आर्थिक मुद्दों पर संबंध दृढ़ करने के लिए कदम उठाए हैं| जापान के वित्तमंत्री तारो असो ने शनिवार को वॉशिंगटन में अमरिका के वित्तमंत्री स्टीव एम्नुकिन से भेंट की है| इस भेंट में अमरिका-चीन व्यापार युद्ध एवं अमरिका से जापान पर जारी होने वाले संभाव्य कर इन मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है| इस भेंट के बाद सोमवार से अमरिका एवं जापान में स्वतंत्र व्यापारी चर्चा शुरू होने की जानकारी सूत्रों से मिली है|

जापान से वाणिज्यमंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तथा अमरिका से व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लायथायझर चर्चा में शामिल हुए| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान से अमरिका में निर्यात होनेवाले उत्पादन पर कर जारी करने के संकेत दिए हैं| जापान ने अमरिका से होनेवाली आयात बढ़ाकर दोनों देशों में व्यापारी नुकसान कम करने के बारे में अग्रणी भूमिका ली है| उस समय जापानी चलन के मूल्य पर भी आक्षेप लिया है| इस पृष्ठभूमि पर दोनों देशों में होनेवाले व्यापारी चर्चा में जापान बचावात्मक भूमिका में होगा, ऐसा माना जा रहा था|

अमरिका एवं चीन के दौरान शुरू इस व्यापार युद्ध पर समाधान निकालने के लिए दोनों देशों में चर्चा के अनेक दौर हुए| अमरिका चीन पर दबाव लाकर व्यापारी करार करने के लिए विवश करेगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है| ऐसा होने पर उसका झटका जापान को लगने की आशंका जताई जा रही है| इसकी वजह से पहले अमरिका के साथ व्यापार के मुद्दों पर निर्णय हो, ऐसा जापान का प्रयत्न होकर उसके लिए दोनों देशों में चर्चा अहम मानी जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.