‘पैसिफिक’ महासागर के द्विपों पर कब्जा करने के लिए अमरिका, जापान के मरिन्स का संयुक्त अभ्यास

Third World Warवॉशिंगटन: ईस्ट एवं साउथ चाइना सी में चीन की लष्करी गतिविधियां बढ़ रही है और ऐसे समय अमरिका और जापान ने इस क्षेत्र में द्वीपों का कब्जा लेने का अभ्यास शुरू किया है| अमरिका एवं जापान के मरिन्स पथक ने पिछले हफ्ते में दो बार यह अभ्यास करने की जानकारी अमरिका के रक्षादल ने दी है| चीन का खतरा ध्यान में लेकर यह अभ्यास बहुत ही आवश्यक था, ऐसा कहकर अमरिका के रक्षादल प्रमुख जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने इस युद्धाभ्यास का महत्व रेखांकित किया है|

अमरिकी नौसेना मरिन्स के पथक ने पिछले हफ्ते में जापान के सागरी सीमा में शिमा द्वीप पर पहला अभ्यास किया| उस समय अमरिका एवं जापान के मरिन्स इस विशेष दल ने शिमा पर हमला करके वहां के रनवे पर कब्जा किया| मरीन कोअर के इस हमले के बाद अमरिका के एफ-३५बी लाइटनिंग-२ इस बहुउद्देशीय स्टेल्थ लड़ाकू विमानों ने एवं सी-१३० जे सुपर हरक्यूलिस माल परिवहन विमान रनवे पर उतरकर बड़ी कार्रवाई शुरू की| इस दौरान रॉकेट हमले तथा शत्रु के ठिकानों पर हवाई हमलें करने का अभ्यास भी होने की जानकारी अमरिकन मरिन्स के अधिकारियों ने दी है|

पैसिफिक महासागर, द्विपों, कब्जा, अमरिका, जापान, मरिन्स, संयुक्त अभ्यासभविष्य में पैसिफिक महासागर के द्वीपों पर कब्जा लेने की परिस्थिति निर्माण हुई, तो अल्प समय में इन द्वीपों में शत्रु पर कार्रवाई करके सेना तैनात करने का अभ्यास इस निमित्त से सफलतापूर्वक संपन्न होने की बात मरिन्स पथक ने स्पष्ट की है| तथा अमरिका के रक्षा दल प्रमुख जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने अमरिका एवं जापान के मरिन्स में यह अभ्यास अनेक रूप से महत्वपूर्ण था, ऐसा घोषित किया है| इंडो पैसिफिक क्षेत्र के चीन की लष्करी गतिविधियां खतरनाक रूप से बढ़ रही है और ऐसे समय अपने हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए खबरदारी के तौर पर यह अभ्यास निर्णायक था, ऐसा जोसेफ डनफोर्ड ने सीनेट के आर्म्ड सर्विसेज कमिटी के सामने बोलते हुए कहा है|

जापान के सागरी क्षेत्र में द्वीप कब्जे में लेने का यह युद्धाभ्यास आयोजित करने के बाद अमरिका के मरिन्स ने फिर एक बार ऐसा ही युद्धाभ्यास कैलिफोर्निया के सागरी क्षेत्र के पास होनेवाले द्वीप पर किया है| पैसिफिक महासागर में द्वीपों का कब्जा लेने का अमरिका के पास बहुत बड़ा अनुभव होने की प्रक्रिया पेंटागौन के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल के केनीथ एफ मैकेंझीने की है| दूसरे महायुद्ध के समय में अमरिका के नौसेना ने पैसिफिक महासागर में इसी अभ्यास का आयोजन किया था| उसके बाद अमरिका एवं जापान के सैनिकों ने फिर से ऐसे अभ्यास का आयोजन करके अलग ही संकेत देने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं|

ईस्ट एवं साउथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन की लष्करी गतिविधियां बढ़ने की खबरें सामने आ रही है| साउथ चाइना सी के क्षेत्र में निर्माण बनाए कृत्रिम द्वीपों का चीन ने लष्करीकरण किया है| कुछ दिनों पहले पैरासेल के द्वीपों पर आईलैंड सिटी निर्माण करने की घोषणा चीनने की थी| पर चीन इन द्वीपों पर सेना तैनात करके संपूर्ण साउथ चाइना सी का कब्जा लेने का प्रयत्न करने का आरोप अमरिका कर रही है| इन द्वीपों पर चीन के लड़ाकू विमान, मिसाइलभेदी यंत्रणा, तोंप, ड्रोन्स और रडार यंत्रणा की तैनाती के फोटोग्राफ उजागर करके अमरिका ने चीन की कारवाईयों का पर्दाफाश किया था|

दौरान चीन ने अमरिका के यह आरोप ठुकराए हैं| पर साउथ चाइना सी का कब्जा लेने के लिए चीन ने अमरिका के विमान वाहक युद्ध नौकाओं को जल समाधि देने की धमकी भी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.