छह महीनों में अमेरिका पर ढ़ाई ट्रिलियन डॉलर कर्ज का बोजा बढ़ा – कोषागार विभाग की जानकारी

वॉशिंग्टन – अमेरिका के कर्ज का भार मात्र छह महीनों में २.६ ट्रिलियन डॉलर बढ़ा हैं। पिछले छह महीनों में अमेरिका के कर्ज का बोजा हर महीने ४०० अरब डॉलर से भी अधिक बढ़ने की जानकारी सामने आयी है। इसके साथ ही अमेरिका के हर एक नागरिक के कर्ज का बोजा अब एक लाख डॉलर के स्तर से अधिक होने की जानकारी रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जॉन जेम्स ने प्रदान की। यह मुद्दा अमेरिका के बायडेन प्रशासन के लिए खतरे का संदेश होने का दावा भी उन्होंने किया।

जून महीने से अमेरिका के कर्ज का बोजा लगातार बढ़ रहा हैं। दिसंबर महीने में अमेरिका का कुल कर्ज ३३.८ ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा था। छह महीनों में इसमें २.६ ट्रिलियन डॉलर बढ़ोतरी होने की जानकारी कोषागार विभाग ने साझा की है। कर्ज के बढ़ने के साथ ही इसके ब्याज में भी बड़ी बढ़ोतरी हो रही हैं। सितंबर २०२३ में खत्म हुए आर्थिक वर्ष में अमेरिकी प्रशासन को ८०० अरब डॉलर से भी अधिक राशि ब्याज का भुगतान करने के लिए खर्च करनी पड़ी है, ऐसा ‘ब्लूमबर्ग’ ने कहा है।

ज्यो बायडेन ने राष्ट्राध्यक्ष पद की बागड़ोर संभालने के बाद अमेरिका के कर्ज में कुल ६.७ ट्रिलियन डॉलर बढ़ोतरी हुई है। छह महीनों में अमेरिका पर ढ़ाई ट्रिलियन डॉलर कर्ज का बोजा बढ़ा - कोषागार विभाग की जानकारीकुछ महीने पहले ही अमेरिका की संसद ने ‘फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी एक्ट २०२३’ पारित करके २०२५ तक की कर्ज मर्यादा निर्धारित की थी। इस पृष्ठभूमि पर सामने आए नए आँकड़े ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

पिछले साल अक्टूबर महीने में अमेरिका ने ३१ ट्रिलियन डॉलर की निर्धारित कर्ज मर्यादा पार की थी। इसके बाद महज एक वर्ष के भीतर इसमें डेढ़ ट्रिलियन डॉलर बढ़ोतरी हुई हैं। यह मुद्दा बायडेन प्रशासन उठा रहे कर्ज का प्रचंड़ दायरा एवं गति स्पष्ट करता है। इससे पहले के अमेरिकी प्रशासन की तुलना में बायडेन प्रशासन के खर्च मे काफी बड़ी बढ़ोतरी हुई हैं और इसे सीमित करने के बजाय कर्ज का भार बढ़ा रहे फिजूल खर्च लगातार बढ़ता दिख रहा है।

कुछ महीने पहले ही अमेरिका के संसदिय दफ्तर ने देश की अर्थव्यवस्था की खतरनाक कमियों पर ध्यान आकर्षित किया था। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के नेतृत्व में अमेरिका का वित्तीय घाटा लगभग एक ट्रिलियन डॉलर के करीब जा पहुंचने का ऐलान ‘कांग्रेशनल बजट ऑफिस’ (सीबीओ) ने किया था। यह आंकड़े अक्टूबल २०२२ से अप्रैल २०२३ के सात महीनों के हैं। फेडरल रिज़र्व्ह के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने भी इस मुद्दे पर चेतावनी देते हुए विकास दर की गति से अधिक गति से कर्ज का भार बढ़ने का बयान करके आगाह किया था।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.