यूक्रेन युद्ध में रशिया की जीत होने पर चीन ताइवान पर आक्रमण करेगा – नाटो के प्रमुख स्टोल्टनबर्ग का इशारा

वॉशिंग्टन -जो यूक्रेन के साथ हुआ, वहीं ताइवान के साथ भी हो सकता है, ऐसा इशारा नाटो के सेक्रेटरी-जनरल जेन स्टोल्टनबर्ग ने दिया है। यूक्रेन युद्ध में रशिया को जीत हासिल हुई तो चीन ताइवान पर हमला करने से हिचकिचाएगा नहीं, ऐसा इशारा स्टोल्टनबर्ग ने दिया है। इसी वजह से किसी भी स्थिति में रशिया को रोकना आवश्यक ही हैं, ऐसा दावा नाटो के प्रमुख ने फिर से दिया है। साथ ही नाटो की सहायता के कारण रशिया विरोधी युद्ध में यूक्रेन अच्छा प्रदर्शन कर रहा हैं, यह दावा भी स्टोल्टनबर्ग ने किया है।

अमेरिका और नाटो के अन्य सदस्य देशों ने यूक्रेन को अब तक प्रचंड़ मात्रा में हथियारों की आपूर्ति करने के बावजूद भी रशिया विरोधी युद्ध में यूक्रेन का प्रदर्शन निराशाजनक होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा अमेरिका से यूक्रेन को प्रदान हुए अरबों डॉलर के हथियार यूक्रेन की सेना तक पहुंचे भी नहीं हैं, यह मुद्दा भी अमेरिकी यंत्रणा ने पेश किए रपट से स्पष्ट हुआ है।

साथ ही यूक्रेन के पास अब रशिया से लड़ने के लिए पर्याप्त फौज भी नहीं बची है, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। इस तरह से यूक्रेन के हालात खराब होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं और इसी बीच युद्ध में रशिया की जीत हुई तो इसके बड़े भयंकर परिणाम यूरोपिय देशों सहित अमेरिका को भी भुगतने पड़ेंगे, ऐसा इशारा नाटो के प्रमुख ने पहले भी दिया था।

यूक्रेन युद्ध में रशिया की जीत होने पर चीन ताइवान पर आक्रमण करेगा - नाटो के प्रमुख स्टोल्टनबर्ग का इशारारशिया को यूक्रेन युद्ध में जीत हासिल होने के बाद चीन, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे तानाशाही व्यवस्था रखने वाले देशों का आत्मविश्वास अधिक बढ़ेगा। इस वजह से चीन ताइवान पर हमला कर सकता है, ऐसी चेतावनी स्टोल्टनबर्ग ने फिर से दिया। इस दौरान अमेरिका में राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव का प्रारंभिक दौर शुरू हुआ है। इस चुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने यह ऐलान किया है कि, सत्ता की बागड़ोर संभालने के बाद रशिया विरोधी युद्ध के लिए यूक्रेन को सहायता नहीं देंगे। साथ ही नाटो की आलोचना करके यदि आगे अमेरिका पर हमला हुआ तो सहायता के लिए नाटो आगे नहीं आएगी। इस वजह से ट्रम्प की सरकार बनने के बाद अमेरिका-नाटो सहयोग प्रभावित होने की कड़ी संभावना जताई जा रही है।

इस अहम मुद्दे पर बयान करने से नाटो के प्रमुख दूर रहे। ट्रम्प फिर से अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बनते हैं तो भी अमेरिका-नाटो का सहयोग जारी रहेगा, ऐसा दावा स्टोल्टनबर्ग ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.