इस वर्ष अमेरिका में होने वाला राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव विश्व के लिए खतरनाक होगा – अमेरिकी अभ्यासगुट ‘यूरेशिया ग्रुप’का अनुमान

वॉशिंग्टन – अमेरिकी सैन्य सामर्थ्य और अर्थव्यवस्था मज़बूत होने पर भी इस देश की राजनीतिक व्यवस्था औद्योगिक नज़रिये से उन्नत अन्य जनतांत्रिक देशों से काफी अकार्यक्षम हुई है। इस देश में बड़े तीव्र राजनीतिक मतभेद हुए हैं और इसके मद्देनज़र वर्ष २०२४ के चुनाव में किसी की भी जीत हुई तो भी इस देश का जनतंत्र अधिक दामादोल होगा। पिछले १५० वर्ष में अमेरिका ने अनुभव किया नहीं होगा, ऐसा भयंकर संकट इस राजनीतिक दरार के कारण अमेरिकी जनतंत्र के सामने खड़ा होगा। अमेरिकी अभ्यास गुट ‘यूरेशिया ग्रुप’ ने यह चिंता जताई है। लेकिन, यह संकट सीर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि, पूरे विश्व को सताने वाली ‘पॉलिटिकल रिस्क’ या राजनीतिक खतरा बन जाएगा, ऐसी चेतावनी इस अभ्यास गुट ने दी है।

न्यायिक कार्रवाई की शिकंजे में फंसे डोनाल्ड ट्रम्प और ८६ वर्ष उम्र के ज्यो बायडेन में से कोई भी नेता अमेरिका के अधिकांश मतदाताओं को नहीं चाहिये। इस वर्ष अमेरिका में होने वाला राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव विश्व के लिए खतरनाक होगा - अमेरिकी अभ्यासगुट ‘यूरेशिया ग्रुप’का अनुमानवर्ष २०२४ के चुनाव में यदि ट्रम्प की हार हुई तो वह रिपब्लिकन पार्टी पर होने वाले अपने प्रभाव और आक्रामक विचारधारा के समर्थकों की सहायता से चुनाव के नतीजे को चुनौती देंगे। इस कोशिश में कामयाब नहीं हुए तो भी देश का बड़ा गुट जनतंत्र एवं न्यायिक यंत्रणा का भरोसा खो देगा और इसके खराब परिणाम सामाजिक व्यवस्था पर होते दिखाई देंगे, ऐसा इशारा ‘यूरेशिया ग्रुप’ ने दिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प यदि चुनाव जीतते हैं तो उनकी विदेश नीति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उथल पूल करेगी। इस वर्ष अमेरिका में होने वाला राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव विश्व के लिए खतरनाक होगा - अमेरिकी अभ्यासगुट ‘यूरेशिया ग्रुप’का अनुमानयूक्रेन अमेरिका का समर्थन और सहायता खोदेगा और इससे यूरोपिय देशों पर भार बढ़ने की संभावना हैं। ऐसे में अमेरिका और यूरोपिय देशों के संबंधों में तनाव बढ़ने का ड़र है। खाड़ी के राजनीतिक गणित भी बदलेगा और इस्रायल की भूमिका अधिक आक्रामक होने की संभावना है। अमेरिका और चीन के ताल्लुकात सामान्य होने की प्रक्रिया को भी नुकसान पहूंच सकता हैं। इस वर्ष अमेरिका में होने वाला राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव विश्व के लिए खतरनाक होगा - अमेरिकी अभ्यासगुट ‘यूरेशिया ग्रुप’का अनुमानट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष होने के संकेत अमेरिका के सहयोगी देशों के साथ विरोधियों की गतिविधियों में भी बड़े बदलाव करने वाले साबित होंगे, यह दावा भी वर्णित अभ्यास गुट ने किया है।

डोनाल्ड ट्रम्प की जीत अमेरिका के अंदरुनि स्तर पर भी गतिविधियों को तेज़ करेगी। डेमोक्रैट पार्टी के कुछ सदस्य ट्रम्प का नेतृत्व ठुकराएंगे और राजनीतिक ध्रुवीकरण की प्रक्रिया अधिक गतिमान हो जाएगी। इससे अमेरिका में हिंसा का उद्रेक होने की संभावना भी नकार नहीं सकते। अमेरिकी प्रांतों में, शहरों में रिपब्लिकन्स विरुद्ध डेमोक्रैटस्‌ ऐसा स्पष्ट विभाजन होना शुरू होगा, यह अनुमान ‘यूरेशिया ग्रुप’ ने अपनी रपट में व्यक्त किया है। इन सभी का अमेरिकी समाज व्यवस्था, राजनीतिक यंत्रणा और इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने स्थान पर स्पष्ट असर होता दिखेगा, ऐसी चेतावनी भी इस अभ्यास गुट ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.