इस्रायल पर हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मचारियों ने हमास का साथ किया था- अमेरिका एवं मित्र देशों ने राष्ट्र संघ की आर्थिक सहायता पर लगाई रोक

जेरूसलम – इस्रायल में घुसकर किए गए भीषण आतंकवादी हमले में गाजा के अन्य आतंकवादियों की तरह संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मचारी भी शामिल थे। इस्रायल ने लगाए इन आरोपों की संयुक्त राष्ट्र संघ ने बड़ी गंभीरता जांच शुरू की है। साथ ही इस हमले में शामिल होने का आरोप लगाए गए १२ कर्मचारियों को हटाया गया है। इस वजह से राष्ट्र संघ के कर्मचारी इस्रायल विरोधी संघर्ष में शामिल होने के आरोपों की गंभीरता बढ़ी है। इसपर चिंता जताकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाड़ा ने गाजा में राष्ट्र संघ के निधी पर रोक लगाई है।

इस्रायल पर हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मचारियों ने हमास का साथ किया था- अमेरिका एवं मित्र देशों ने राष्ट्र संघ की आर्थिक सहायता पर लगाई रोकगाजा पट्टी के पैलेस्टिनी शरणार्थियों के लिए सेवा प्रदान कर रहे संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘युनाइटेड रिलीफ ॲण्ड वर्क्स एजेंसी फॉर पैलेस्टिनियन’ (यूएनआरडब्ल्यूए) नामक संगठन ने शुक्रवार को एक निवेदन जारी किया। इसमें इस्रायल ने राष्ट्र संघ के कर्मचारियों पर आतंकवाद से संबंधित लगाए गंभीर आरोपों का संज्ञान लेने का बयान ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ ने किया है। इस संगठन के अध्यक्ष फिलिप लझ्झारिनी ने इसकी जानकारी साझा की। लेकिन, कितने लोगों पर ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ ने कार्रवाई की, इसकी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, राष्ट्र संघ ने १२ कर्मचारियों को हटाने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं।

इस्रायल पर हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मचारियों ने हमास का साथ किया था- अमेरिका एवं मित्र देशों ने राष्ट्र संघ की आर्थिक सहायता पर लगाई रोकहमास ने इस्रायल पर किए हमलों में राष्ट्र संघ की स्वयंसेवी संगठन के कर्मचारियों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था के पत्रकार भी शामिल होने का आरोप इस्रायल ने लगाया था। साथ ही गाजा के वैद्यकीय अधिकारी और अन्य गुट भी हमास के हमलों का समर्थन कर रहे हैं, ऐसा इस्रायल ने कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.