यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष का रशिया को चर्चा का प्रस्ताव

russia-talks-proposal-ukraine-2किव/मास्को – रशिया की व्यापक सैन्य तैनाती और हमले की बढ़ती संभावना की पृष्ठभूमि पर यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने रशिया के सामने चर्चा का प्रस्ताव रखा है| ‘रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुख्ता क्या चाहते हैं, यह हमें ज्ञात नहीं है| इसी कारण हम ही उनके सामने चर्चा का प्रस्ताव रख रहे हैं| चर्चा का स्थान रशिया तय करे| शांति से हल निकालने के लिए यूक्रैन राजनीतिक कोशिश जारी रखेगा’, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने बातचीत की तैयारी दर्शाई है| तो, पूर्व यूक्रैन में रशिया समर्थक विद्रोहियों द्वारा जारी हिंसक उकसावे को यूक्रैन रिस्पान्स नहीं देगा, यह दावा भी ज़ेलेन्स्की ने किया है|

russia-talks-proposal-ukraine-1पश्‍चिमी देशों के दावे के नुसार रशिया ने यूक्रैन की सीमा पर लगभग १.९० लाख सैनिकों की तैनाती की है| रशिया की तैनाती के बाद पूर्व यूक्रैन में डोनेत्स्क और लुहान्स्क प्रांतों के विद्रोही गुटों ने हमलों शुरू किए हैं, ऐसा कहा जा रहा है| इस क्षेत्र के विद्रोहियों ने सैन्य जमावड़ा करके आपात्काल का ऐलान भी किया है| पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में लगातार विस्फोट और हमलों का सत्र जारी है और यूक्रैन के दो सैनिक इसमें मारे गए हैं, यह जानकारी भी साझा की गई है|

पूर्व यूक्रैन के सात लाख नागरिकों को रशिया जाने के निर्देश दिए गए हैं| यह सारी घटनाएँ रशिया से यूक्रैन पर हो रहे हमलों का हिस्सा होने के दावे नाटो ने किए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.