नाटो के मुख्यालय से रशिया के आठ अधिकारी निष्कासित – जल्द ही प्रत्युत्तर देने की रशिया की चेतावनी

ब्रुसेल्स/मॉस्को – ब्रुसेल्स के मुख्यालय में राजनीतिक अधिकारी के रूप में काम करनेवाले रशिया के ८ अधिकारियों को नाटो ने निष्कासित किया। ये सभी जासूसी कर रहे होने का आरोप नाटो ने किया। उसके बाद रशिया और नाटो के संबंध अधिक ही बिगड़े होने की आलोचना नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने की। वहीं, अपने अधिकारियों को निष्कासित करनेवाले नाटो को जल्द ही प्रत्युत्तर मिलेगा, ऐसी चेतावनी रशियन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारिया झाखारोव्हा ने दी।

निष्कासितब्रिटेन के अग्रसर न्यूज़ चैनल ने नाटो के मुख्यालय में रशियन अधिकारियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्रकाशित की। ब्रुसेल्स के मुख्यालय में काम करनेवाले रशियन राजनीतिक अधिकारी जासूसी का नेटवर्क चलाते थे। ये अधिकारी नाटो के मुख्यालय की संवेदनशील जानकारी रशियन गुप्तचर यंत्रणा को दिया करते थे, ऐसा आरोप ब्रिटिश न्यूज़ चैनल ने नाटो के सूत्रों के हवाले से किया। इनमें से कुछ रशियन अधिकारियों पर हत्या का आरोप होने का दावा इस न्यूज़ चैनल ने किया।

नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने गुरुवार को माध्यमों के साथ बात करते समय, रशियन अधिकारी ख़तरनाक कारनामों में उलझे होने का दोषारोपण किया। साथ ही, इसके आगे नाटो में रशियन राजनीतिक अधिकारियों की संख्या २० से घटाकर १० की जाएगी, ऐसा स्टोल्टनबर्ग ने घोषित किया। रशिया के गलत आचरण के कारण शीतयुद्ध के बाद पहली ही बार रशिया और नाटो के संबंध इतने बिगड़े होने की आलोचना स्टोल्टनबर्ग ने की।

नाटो ने की इस कार्रवाई पर रशिया से प्रतिक्रिया आई है। ‘सहयोग से मसलों का हल निकालने की इच्छाशक्ति नाटो के पास नहीं है, यह नए से स्पष्ट हुआ है। रशिया प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों पर विचार कर रहा है और जल्द ही उस पर अमल किया जाएगा’, ऐसा रशियन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया झाखारोव्ह ने डटकर कहा। रशिया किस स्वरूप में प्रत्युत्तर देगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन अमरीका भी रशिया के सैकड़ों राजनीतिक अधिकारियों को निष्कासित करने पर सोच रही होकर, बायडेन प्रशासन के पास वैसी माँग आयी होने की खबरें प्रकाशित हुईं थीं।

बता दें, नाटो के प्रमुख ने, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन से व्हाईट हाऊस में की मुलाकात के चन्द कुछ ही दिन बाद यह कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.