यूक्रेनी सेना को अमरीका से अब्राम टैंक प्राप्त हुए – लेकिन शटडाऊन की संभावना के कारण अमरिकी सहायता पर खतरे के बादल

वॉशिंग्टन/किव – यूक्रेन को ‘गुड न्यूज’ प्राप्त हुई है और अमरीका के उन्नत अब्राम टैंक यूक्रेनी सेना को प्राप्त होने का दावा यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने किया है। यह घटना गेमचेंजर साबित होगी, ऐसा झेलेन्स्की ने कहा है। लेकिन, रशिया के विरोधी युद्ध में अब्रम टैंक का प्रभाव सीमित रहेगा, ऐसा अमरिकी माध्यम ही कहने लगे हैं। साथ ही १ अकटूबर से अमरीका में ‘शटडाऊन’ लागू होने के बाद बायडेन प्रशासन यूक्रेन को ज़रूरी सहायता कैसे प्रदान करेगा, यह सवाल भी किया जा रहा है।

अमरीका ने यूक्रेन को अब तक अरबों डॉलर के हथियार और रक्षा सामान प्रदान किया है। इसके लिए बायडेन प्रशासन की अमरीका में ही कड़ी आलोचना हो रही है। लेकिन, इस युद्ध में यूक्रेन को बेसहारा नहीं छोड़ सकते, यह कहकर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और विदेश मंत्री ब्लिंकन इस अरबों डॉलर की सहायता का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन, इस मुद्दे पर विपक्षी नेता बायडेन की जमकर आलोचना करने लगे हैं और अमरीका कितनी भी सैन्य सहायता प्रदान करें, फिर भी यूक्रेन इस युद्ध में जीत नहीं सकेगा, ऐसा विपक्ष के नेताओं का कहना है।

ऐसी स्थिति में यूक्रेन को अमरीका अरबों डॉलर के हथियार क्यो प्रदान कर रह रही हैं, ऐसा सवाल पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था। आगे भी बायडेन प्रशासन इसी तरह से हथियार प्रदान करती रही तो अमरीका इस युद्ध में खींची जाएगी। इसके बाद अमरिकी सैनिकों को यूक्रेन में तैनात करने के लिए मज़बूर हो सकते हैं, ऐसी आलोचना राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव की तैयारी में जुटे कुछ प्रत्याशियों ने की थी।

यूक्रेन को बायडेन प्रशासन द्वारा प्रदान हो रही अरबों डॉलर की सैन्य सहायता और अन्य आर्थिक मुद्दों पर शासक एवं विपक्ष के मतभेद तीव्र होने के कारण १ अक्टूबर से अमरीका में ‘शटडाऊन’ लागू हो सकता है। इस दौर में अमरिकी प्रशासन सिर्फ ज़रूरी सुविधाओं के लिए ही निधी प्रदान कर सकेगा। अन्य सभी कारणों के लिए शटडाऊन के दौर में निधी प्राप्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में अमरीका यूक्रेन को आवश्यक सहायता कैसे प्रदान कर सकेगी, आगे के दिनों में यदि अमरीका से प्राप्त रही सहायता बंद हुई तो यूक्रेन के हालात कैसे होंगे, इसकी चर्चा शुरू हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने कुछ दिन पहले ही चेतावनी देते हुए यह कहा था कि, अमरीका से सहायता प्राप्त नहीं हुई तो इस युद्ध में यूक्रेन पराजित हो जाएगा। साथ ही इस युद्ध में यूक्रेन की सेना अमरीका ने प्रदान किए हथियारों के कारण ही रशिया से टकरा रहा हैं, यह भी राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने कहा था। ऐसे में यूक्रेनी सेना को अमरीका से उन्नत अब्राम टैंक प्राप्त होना ‘गेमचेंजर’ साबित होगा, यह विश्वास राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने व्यक्त किया है। अमरीका से ऐसे उन्नत हथियार और रक्षा सामान प्राप्त होता रहा तो यूक्रेन की सेना इसके सहारे घुटने पर ला सकेगा, ऐसा संदेश राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की दे रहे हैं। यूक्रेन को अमरीका से अब्राम टैंक प्राप्त होने की खबर सामने आते ही रशिया ने इसपर कड़ी आलोचना की। इन टैंक को जलाया जाएगा, ऐसा इशारा रशिया ने दिया है। इस बीच अमरिकी माध्यम भी यही दावा कर रहे है कि, यूक्रेन युद्ध में अब्राम टैंक का प्रभाव नहीं देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.