रशिया के मिसाईल हमले में युक्रेन का आख़िरी युद्धपोत डूबा – राजधानी किव पर भी मिसाईल की बौछार

मॉस्को/किव्ह – युक्रेन के ओडेसा शहर पर किये गए मिसाईल हमले में युक्रेनी नौसेना का आख़िरी युद्धपोत डूबा होने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने दी। इस हमले में भारी जीवितहानी होने का दावा भी रशिया द्वारा किया गया। बुधवार रात को और गुरुवार के दिन भी रशियन सेना ने युक्रेन की राजधानी किव पर फिर से मिसाइलों की बौछार की। पिछले महीनेभर में राजधानी किव को यह बीसवीं बार हवाई हमलों का लक्ष्य बनाया गया है।

सोमवार 29 मई को रशिया ने युक्रेन पर बड़े मिसाईल एवं ड्रोन हमलें किये थे। इसमें दक्षिणी युक्रेन के ओडेसा बंदरगाह को भी लक्ष्य किया गया। रशिया के ‘एरोस्पेस फोर्स’ ने ‘हाई प्रिसिजन मिसाईल’ का इस्तेमाल करके ओडेसा बंदरगाह में खड़े युद्धपोत ‘युरी ओलेफिरेन्को’ पर हमला किया। इस हमले में युद्धपोत पर बड़ा विस्फोट होकर आग लगी और कुछ देर बाद यह युद्धपोत डूब गया, ऐसी जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने दी।

2014 में रशिया ने क्रिमिआ पर कब्ज़ा करते समय भी युक्रेन की नौसेना का बड़े पैमाने पर नुकसान किया था। इस मुहिम में युक्रेन के कुछ युद्धपोतों को भी कब्ज़े में ले लिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें उन्हें युक्रेन को लौटाया गया। पिछले साल रशिया ने युक्रेन में किये आक्रमण के समय युक्रेन की नौसेना के पास 25 युद्धपोत थे। उनमें ‘ऎसॉल्ट बोटस्‌‍’, ‘आर्मर्ड गनबोटस्‌‍’, ‘आर्टिलरी बोटस्‌‍’ तथा गश्तीनौकाओं का समावेश था।

पिछले साल मई महीने में ब्लैक सी के ‘स्नेक आयलंड’ के लिए हुए संघर्ष के दौरान रशिया ने युक्रेन के तीन युद्धपोत डुबाये थे। उसके बाद भी रशिया ने लगातार युक्रेनी नौसेना को लक्ष्य किया था। अब आख़िरी युद्धपोत डूबाने के बाद युक्रेनी नौसेना की, सागरी क्षेत्र पर नियंत्रण तथा सुरक्षा रखने की क्षमता ख़त्म होने की बात स्पष्ट हुई है।

पिछले महीने युक्रेन की राजधानी तथा अन्य इलाक़ों पर बड़े हवाई हमलें करनेवाले रशिया ने, आनेवाले दिनों में भी हमलें जारी रहेंगे, ऐसे संकेत दिये। बुधवार रात को तथा गुरुवार सुबह युक्रेन की राजधानी किव पर 10 मिसाइलों की सहायता से हमलें किये गये। इसमें बड़ी जीवितहानि हुई और युक्रेन की बुनियादी सुविधाओं को लक्ष्य किया गया, ऐसा रशिया द्वारा बताया गया। राजधानी किव पर गत महीने भर में हुआ यह बीसवाँ हवाईहमला है। युक्रेन ने रशिया के मिसाईल हमलें नाक़ाम किये होने का दावा किया है।

युक्रेन पर हो रहे बढ़ते हमलों की पृष्ठभूमि पर, बुधवार को अमरीका ने अतिरिक्त शस्त्रसहायता की घोषणा की। अमरीका के रक्षा विभाग द्वारा युक्रेन को 30 करोड़ डॉलर्स के हथियारों की आपूर्ति की जानेवाली है। इनमें ‘स्टिंगर’ मिसाईल ‘एआयएम-7 मिसाईल्स’, ‘ऎव्हेंजर एअर डिफेन्स सिस्टिम’ तथा ‘पॅट्रियॉट डिफेन्स सिस्टम’ के लिए सहायता इनका समावेश है। अमरीका ने युक्रेन को अब तक 38 अरब डॉलर्स से अधिक मूल्य के हथियारों की आपूर्ति की होने की जानकारी भी अमरीका के रक्षा विभाग ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.