पेंटॅगॉन से युक्रैन को २५ करोड डॉलर्स की लष्करी सहायता

Third World Warवॉशिंगटन: युक्रैन की नौसेना और मरिन्स दल तैयार करने के लिए अमरिका २५ करोड डॉलर्स की लष्करी सहायता प्रदान कर रही है| अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने इस सहायता की घोषणा की है| युक्रैन के पूर्वी हिस्से में रशिया समर्थक बागियों की बढती उपस्थिती तथा एझोव्ह सी की सुरक्षा के लिए इस लष्करी सहायता का उपयोग होगा, यह दावा पेंटॅगॉन ने किया है| पिछले ४ महीनों में अमरिका ने युक्रैन के लिए घोषित की हुई यह दुसरी लष्करी सहायता है|

अप्रैल महीने में अमरिका ने युक्रैन के लिए युद्धनौका भेदी मिसाइल प्रदान करने की घोषणा की थी| मंगलवार को पेंटॅगॉन ने प्रसिद्ध किए जानकारी में लष्करी तथा नौसेना विषयक सहायता का समावेश होने की बात कही है| इस में युक्रैन के लष्कर के लिए स्नाइपर राइफल, ग्रेनेड लॉन्चर, काउंटर बैटरी, रडार यंत्रणा, नाइट विजन शस्त्र और संपर्क यंत्रणा का समावेश होने की बात स्पष्ट की है|

साथ ही मरिन्स के उपयोग के लिए टैंक भेदी मिसाइल भी पेंटॅगॉन प्रदान करने की जानकारी सामने आ रही है| तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए जरूरी यंत्रणा भी पेंटॅगॉन देनेवाला है| इस शस्त्र की वजह से युक्रैन का लष्कर रशिया को चुनौती दे सकेगा| तथा पूर्वी सीमा क्षेत्र में गड़बड़ी करनेवाले युक्रैन के बागियों के विरोध में भी इन शस्त्रों से प्रभावी कार्रवाई होगी, ऐसा दावा किया जा रहा है|

इनमें युक्रैन की नौसेना के लिए दिए जानेवाला शस्त्र भंडार रशिया के लिए चुनौती होने का दावा अमरिका के माध्यम कर रहे हैं| दो महीनों पहले एझोव्ह सी के क्षेत्र में रशिया और युक्रैन की नौसेना में तनाव निर्माण हुआ था| रशिया की युद्धनौका ने युक्रैन की गश्ती नौकाओं का कब्जा लिया था| उस समय रशियन नौसेना ने युक्रैन के नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था|

अमरिका, कनाडा एवं यूरोपीय महासंघ ने रशिया की इस कार्रवाई पर आलोचना करते हुए युक्रैन के नौसैनिकों को छोड़ा जाए, ऐसी मांग की थी| उसके बाद अमरिका ने युक्रैन को मिसाइल भेदी यंत्रणा से तैयार करने की घोषणा की थी| इस पृष्ठभूमि पर पेंटॅगॉन ने युक्रैन के लिए घोषित की हुई शस्त्र सहायता रशिया विरोधी होने की बात कही जा रही है|

क्रिमिया के विभाजन से रशिया से युक्रैन की सुरक्षा को होनेवाला खतरा बढ़ा है| जिसकी वजह से पश्चिमी देश लष्करी सहायता करें, ऐसी मांग युक्रैन ने की थी| उसके बाद वर्ष २०१४ से अमरिका ने युक्रैन को बड़े तादाद में शस्त्र प्रदाय शुरू किया है| डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिका के सूत्र हाथ लेने के साथ ही शस्त्र सहायता में बढ़ोतरी हुई है| पिछले ४ वर्षों में अमरिका ने युक्रैन को डेढ़ अरब डॉलर से अधिक रक्षा विषयक सहायता प्रदान की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.