रशिया की आक्रमक गतीविधीयों को रोकने के लिये अमरिका युक्रेन को शस्त्र सहाय्य करेगा- अमरिकी दुतों की चेतावनी

किव्ह: रशिया से युक्रेन खुद का संरक्षण कर सके इसलिए अमरिका युक्रेन को शस्त्र सहाय्य करेगा यह संकेत अमरिका के युक्रेन में स्थित ‘स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्ह’ कर्ट व्होल्कर ने दिए| मंगलवार बीबीसी को दिए मुलाकात में व्होल्कर ने यह बात कही| कुछ दिनों पहले पूर्व युक्रेन में विद्रोही एवं युक्रेन लष्कर के बिच हुए ‘हॉट वॉर’ का उल्लेख किया था|

पिछले कुछ दिनों से युक्रेन के संघर्ष का मुद्दा फिर से चर्चा में आने के संकेत मिले है| अमरिकी संसदने युक्रेन मुद्दे को लेकर रशिया को प्रतिबंधित करने की तैयारी शुरू की है और इस मामले में संसद के दोनों सभागृह में विशेष करार होने की बात सामने आयी है| निर्बंध का मुद्दा लेकर इस मंगलवार कनिष्ठ सभागृह में मतदान होनेवाला है पर वरिष्ठ सभागृह ‘सीनेट’ने इस प्रस्ताव को पिछले महीने ही मंजूरी दी है|

अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पद स्वीकार ने के बाद रशिया से संबंध सुधारने की बात की थी| उसी में युक्रेन मुद्दे को लेकर रशिया पर लगनेवाला प्रतिबन्ध पीछें लेने का प्रयत्न किया था| पर अमरिका के राजनैतिक क्षेत्र में राष्टपति ट्रम्प के रशिया से नजदीकी पर तीव्र नाराजगी है और इसी पृष्ठभूमि पर अमरिका में रशिया के खिलाफ़ अधिक आक्रामक नीती स्वीकारने के लिए राष्ट्रपति पर दबाव बनाया जा रहा है| नया निर्बंध इसी का एक भाग है|

एक स्तर पर रशिया पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है, और दुसरे स्तर पर युक्रेन के संरक्षण दल को सक्षम बनाने के लिए प्रयत्न शुरू है| युक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने पिछले महीने में अमरीका का दौरा किया था| इस दौरे में अमरिका और युक्रेन में संरक्षण के मुद्देपर चर्चा एवं करार होने की खबर है| इस चर्चा में युक्रेन ने ड्रोन, रडार यंत्रणा एवं सुरक्षित संपर्कयंत्रणा के आवश्यकता की बात अमरिका के सामने रखी|

इस दौरे के बाद पोरोशेन्को ने जल्द ही अमरिका के संरक्षण मंत्री जेम्स मैटिस युक्रेन दौरा करेंगे और साथ ही संरक्षण करार होंगे यह बात कही थी| पोरोशेन्को के दौरे के बाद अमरिका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसनने युक्रेन का दौरा किया था| इस मुलाकात में अमरिका से युक्रेन को शस्त्र सहाय्य करने के मुद्देपर बातचीत हुई थी| इस पृष्भूमि पर व्होल्कर इस खास अधिकारी की नियुक्ति, उनका युक्रेन दौरा और किये विधान ने ध्यान खिंच लिया है|

युक्रेन को संरक्षित करने के लिए जरुरत नुसार लगने वाले शस्त्रास्त्र अमरिका उन्हें प्रदान करेगा, इसपर अमरिका में चर्चा और आदान प्रदान हो रहा है| यह बात रशिया को चेतावनी देनेवाली और युक्रेन को आक्रामक करनेवाले न हो यही आशा है, यह कहते हुए अमरीकी प्रतिनिधीने संकेत दिए| युक्रेन का संघर्ष यह प्रदीर्घ समस्या न होकर एक तात्काल संकट होने का दावा व्होल्कर ने किया|

अमरीकी प्रतिनिधि का दौरा और किये विधानों की पृष्ठभूमि पर रशिया ने युक्रेन से जुड़े सीमा पर लश्करी गतिविधियां बढ़ाने की खबर सामने आयी है| युक्रेन के लश्करी अधिकारी ने इस सिलसिले में दावा किया है| रशिया से शुरू हुए लश्करी गतिविधियों से पहले दक्षिण युक्रेन में अमरिका और युक्रेन के नौदल का संयुक्त सराव होने की खबर अमरिका के संरक्षण दल ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.