पिछले ७२ घंटों के संघर्ष में युक्रेन ने साढ़ेतीन हज़ार से अधिक जवान गँवाये – रशिया के रक्षामंत्री की जानकारी

मॉस्को – डोन्बास क्षेत्र में रशियन बचाव तोड़ने के लिए हुई लड़ाई में युक्रेन ने साढ़ेतीन हज़ार से अधिक जवान गँवाये होने की जानकारी रशिया के रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू ने दी। युक्रेन द्वारा रशियन बचाव तोड़ने की चलाई गई मुहिम असफल साबित हुई, यह बताते हुए, इस लड़ाई में रशिया को भी हानि सहनी पड़ी, ऐसी क़बूली भी रक्षामंत्री शोईगू ने दी। इसी बीच, युक्रेन की लड़ाई अधिक प्रखर पड़ाव पर पहुँची होकर, वह प्रदीर्घ समय तक चल सकती है, ऐसे संकेत अमरीका के रक्षाबलप्रमुख जनरल मार्क मिले ने दिये। 

रशिया के रक्षामंत्रीडोनेत्स्क प्रांत में युक्रेन ने किया बड़ा आक्रमण नाक़ाम किया होने का दावा रशिया के रक्षा विभाग ने सोमवार को किया था। उस समय क्रमश: इस आक्रमण की जानकारी जारी की गई थी। लेकिन मंगलवार को रशिया के रक्षामंत्री शोईगू ने युक्रेन की नाक़ाम मुहिम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी सार्वजनिक की। 

रशिया के रक्षामंत्री‘पिछले तीन दिनों में युक्रेन ने युद्ध के अलग-अलग मोरचों पर बड़े हमले किये। ये हमलें युक्रेन के बहुचर्चित प्रतिहमलों का भाग दिखाई दे रहे हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर लष्करी ताकत का इस्तेमाल किया गया। लड़ाई में युक्रेन को ३ हज़ार, ७१५ जवान गँवाने पड़े हैं। युक्रेन के ५२ टैंक्स, पाँच विमान, २०७ हथियारबंद वाहन, दो हेलिकॉप्टर्स, ४८ फिल्ड आर्टिलरी तथा ५३ ड्रोन्स नष्ट किये गये’, ऐसा रशियन रक्षामंत्री ने बताया। 

इस लड़ाई में रशिया के ७० से अधिक जवानों की मृत्यु हुई होकर, १५ टैंक्स समेत नौं हथियारबंद वाहन भी नष्ट हुए, यह शोईगू ने स्पष्ट किया। सबसे बड़ी और प्रखर लड़ाई सोमवार को हुई, ऐसा भी रक्षामंत्री ने इस समय नमूद किया। इससे पहले, रविवार के तड़के युक्रेन की सेना ने दक्षिणी डोनेत्स्क से सटे पाँच भागों में बड़े हमलें किये और उनमें छह मेकॅनाईझ्ड् और दो टैंक बटालियन्स का इस्तेमाल किया होने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने दी थी।

युक्रेन ने रशिया के दावे ठुकराये होकर, डोनेत्स्क के संघर्ष के बारे में किये ये दावे रशियन अपप्रचार का भाग हैं, ऐसा कहा था। लेकिन रशिया के रक्षामंत्री ने दी विस्तृत जानकारी से यह दिखाई दे रहा है कि युक्रेन का यह दावा झूठा साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.