यूक्रैन पर सैन्य कार्रवाई करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं था – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया यूक्रैन हमले का समर्थन

सैन्य कार्रवाई

मास्को – ‘यूक्रैन पर की हुई सैन्य कार्रवाई पर हमारे मन में जरासी भी आशंका नहीं है| इस सैन्य कार्रवाई के उद्देश्य स्पष्ट और बड़े थे| यह उद्देश्य पूरे होंगे| रशिया के सामने अन्य विकल्प ही नहीं था| रशिया ने यूक्रैन पर किया हुआ हमला सही निर्णय था’, इन शब्दों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रैन हमले का खुलकर समर्थन किया| यूक्रैन की कार्रवाई के बाद सार्वजनिक समारोह में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा इसका समर्थन करने का यह पहला अवसर है| इस समर्थन करने के अलावा रशिया इसके आगे पश्‍चिमी देशों पर कभी भी निर्भर नहीं रहेगी, यह बयान भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया|

रशिया ने यूक्रैन पर हमला शुरू करके डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत चुका है| इस दौरान रशिया ने पूर्व एवं दक्षिण यूक्रैन के कई हिस्सों पर कब्ज़ा किया है| राजधानी किव एवं उत्तरी यूक्रैन के कुछ हिस्सों से रशियन फ़ौज पीछे हटी है| रशिया की यह वापसी यानी पूतिन की हार होने के दावे पश्‍चिमी देश कर रहे थे| रशिया के कुछ गुट भी यूक्रैन हमले के बाद पुतिन की सत्ता खत्म हो जाएगी, ऐसा कह रहे हैं| इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने हमले का खुलकर समर्थन करना ध्यान आकर्षित कर रहा है|

सैन्य कार्रवाईरशिया के अति पूर्व के अमूर प्रांत में स्थित अंतरिक्ष केंद्र पर आयोजित एक समारोह में पुतिन यूक्रैन की कार्रवाई सही होने की बात ड़टकर कही| साथ ही यूक्रैन हमले के मुद्दे को लेकर रशिया पर प्रतिबंध लगाकर अलग-थलग करने की योजना कभी भी सफल नहीं होगी, यह इशारा भी उन्होंने दिया| ‘रशिया को अलग-थलग करना कभी संभव नहीं हो सकता| मौजूदा आधुनिक विश्‍व में किसी को अलग करना असंभव है| रशिया जैसे विस्तीर्ण देश के बारे में यह कभी मुमकिन ही नहीं होगा’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने कहा| इस दौरान उन्होंने छह दशक पहले रशियन अंतरिक्ष यात्री युरी गागारीन के कार्य का दाखिला दिया|

सैन्य कार्रवाई‘पिछली सदि में भी सोवियत संघ राज्य के खिलाफ पूरे प्रतिबंध लगाए गए थे| सोवियत को अलग करने में सफलता हासिल हुई थी| फिर भी अंतरिक्ष में पहुँचने का पहला सम्मान सोवियत रशिया ने ही पाया था’, इस पर पुतिन ने ध्यान आकर्षित किया| रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैवरोव ने भी यूक्रैन हमले का समर्थन किया है|

‘रशिया ने यूक्रैन पर कार्रवाई अमरीका के प्रभाव में वाली वैश्‍विक व्यवस्था खत्म करने के लिए की गई है’, यह दावा विदेशमंत्री लैवरोव ने किया| नाटो का अनिर्बंध विस्तार और अमरीका एवं पश्‍चिमी देशों द्वारा वैश्‍विक स्तर पर प्रभाव ड़ालने की महत्वाकांक्षा का अन्त करने के लिए रशिया ने यूक्रैन में सैन्य मुहिम चलाई, यह भी लैवरोव ने कहा| अमरीका की इच्छा के सामने रशिया कभी नहीं झुकेगी, यह इशारा भी रशियन विदेशमंत्री ने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.