युक्रेन समेत पश्चिमी देश विरोधी सायबर युद्ध जानलेवा साबित हो सकता है – रशियन हैकर्स की चेतावनी

मास्को/किव – रशियन हैकर्स और युक्रेन एवं समर्थक देशों में हो रहा सायबर युद्ध जानलेवा साबित हो सकता है, ऐसी चेतावनी रशियन हैकर्स ने दी। रशिया-युक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही दोनों देशों के बीच सायबर हमलें शुरू हुए थे। युद्ध शुरू होने के बाद विश्व का सबसे बड़ा हैकर्स का गुट ‘एनोनिमस’ ने युक्रेन का समर्थन करके रशिया पर हमलें करना शुरू किया था। इसके बाद रशिया और पश्चिमी देशों के सायबर युद्ध की शुरूआत हुई है। इस पृष्ठभूमि पर रशियन हैकर्स ने चेतावनी देना ध्यान आकर्षित कर रहा है।

रशिया-युक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले रशियन हैकर्स ने युक्रेन की यंत्रणाओं पर बड़े हमलें करके सनसनी फैलाई थी। इसके बाद युक्रेन ने पश्चिमी देशों के साथ विश्वभर के हैकर्स को रशिया विरोधी सायबर हमलों के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए गुहार लगाई थी। इसके समर्थन में युरोप और अमरीका के कई हैकर्स ने रशिया के खिलाफ सायबर हमलें करना शुरू किया था। हैकर्स के सबसे बड़े गुट ‘एनोनिमस’ ने रशिया के विरोध में सायबर युद्ध का ऐलान किया था।

रशियन हैकर्स का गुट ‘किलनेट’ ने ‘एनोनिमस’ के हमलों पर जवाब दिया था। कुछ दिन पहलें रशियन हैकर्स ने अमरिकी रक्षा कंपनियों के साथ कई यंत्रणाओं को लक्ष्य करने की बात भी सामने आयी थी। इसमें ‘लॉकहिड मार्टीन’ कंपनी के साथ ‘हायमार्स रॉकेट सिस्टिम’ का समावेश था। लेकिन, रशियन हैकर्स की नई चेतावनी की वजह से सायबरयुद्ध नए स्तर पर जाने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

रशियन हैकर्स

रशियन गुट किलनेट के प्रमुख ने दिए इशारे में, हम अमरीका और युरोपीय यंत्रणाओं पर बड़े हमलें करेंगे और इससे कई की मौत हो सकती है, यह चेतावनी दी है। रशिया समर्थक और युक्रेन समर्थक हैकर्स वास्तव में आमने-सामने आए, तो रशियन हैकर्स की हत्या करेंगे, ऐसी चेतावनी भी किलनेट के प्रमुख ने दी।

इसी बीच युक्रेन के वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में युरोप और अमरीका का दौरा करके पश्चिमी सायबर सुरक्षा विशेषज्ञ एवें हैकर्स से मुलाकात करने का वृत्त भी जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.