पश्‍चिमी देशों द्वारा यूक्रैन को प्रदान हो रहें हथियारों पर रशिया हमलें करेगा

रशिया हमलें करेगावॉशिंग्टन/मास्को/वार्सा – अमरीका-नाटो यूक्रैन युद्ध में उतरकर रशिया से टकराव नहीं लेगी| लेकिन, इस युद्ध में यूक्रैन को हर तरह की सहायता प्रदान करेंगे, ऐसा अमरीका और नाटो लगातार कह रहे हैं| इसके लिए उन्होंने यूक्रैन के पड़ोसी देशों में भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति शुरू की हैं| इसपर कड़ी नज़र रखनेवाली रशिया किसी भी क्षण इन हथियारों के भंड़ारों पर हमलें कर सकती हैं, ऐसा दावा यूरोप के माध्यम कर रहे हैं| इसके लिए उन्होंने अमरीका और यूरोपिय देशों के वरिष्ठ अफ़सरों का दाखिल दिया हैं|

रशिया-यूक्रैन युद्ध के १३ दिन बीत गए हैं और रशिया के जारी हमलें अधिक से अधिक तीव्र हो रहे हैं| अब आनेवाले कुछ दिनों में रशिया यूक्रैन की राजधानी किव पर कब्ज़ा कर सकती हैं, ऐसें संकेत प्राप्त हो रहे हैं| इसे ध्यान में रखकर अमरीका और नाटो सदस्य देशों ने यूक्रैन को भारी मात्रा में हथियारों की आपूर्ति शुरू की हैं| यूक्रैन के पश्‍चिमी सीमा के करीबी पोलैण्ड में मिसाइल और ग्रेनेड का भंड़ार लेकर आनेवाले विमान हररोज उतर रहे हैं| एक ब्रिटीश वेबसाईट ने अपने वृत्त में यह दावा किया है कि, यूक्रैन की सीमा क्षेत्र में हररोज १७ विमान हथियारों का भंड़ार उतार रहे हैं|

पश्‍चिमी देश यूक्रैन को ‘जैवेलियन मिसाइल्स’, ‘एण्टी टैंक ग्रेनेडस्’, ‘ऍण्टी एअरक्राफ्ट मिसाइल्स’ के साथ रायफल्स, सशस्त्र वाहन एवं ड्रोन्स की आपूर्ति की जा रही हैं| यह हथियार अलग अलग रास्तों से यूक्रैन में उतारें जा रहे हैं| यूक्रैन के कुछ हिस्सों में स्थानिय रक्षाबलों ने रशिया के आक्रमण को रोकने की बात कही जा रही हैं और इसके पीछे हथियारों को यही भंड़ार कारण होने की बात कही जा रही हैं| इन हथियारों के साथ ही यूक्रैन को पोलैण्ड के माध्यम से लड़ाकू विमान प्रदान करने की गतिविधियॉं भी शुरू हैं|

लेकिन, पोलैण्ड ने इससे इन्कार किया हैं और हम रशिया विरोधी युद्ध में सीधे उतर नहीं सकतें, यही भूमिका अपनाई हैं| पोलैण्ड एवं रोमानिया से यूक्रैन को हखियारों के भंड़ार एवं अन्य रक्षा सामान की आपूर्ति हो रही हैं| रशिया को इसकी जानकारी हैं और रशिया ने दोनों देशों को इशारें भी दिए हैं| आनेवाले समय में यूक्रैन के पड़ोसी देशों ने युद्ध के लिए सहयोग बढ़ाया तो उनपर हमलें किए जा सकते हैं, यह इशारा रशिया ने दिया हैं| बेलारूस में तैनात यंत्रणाओं की सहायता से पोलैण्ड के रास्ते यूक्रैन को हो रही हथियारों की आपूर्ति पर रशिया हमलें कर सकती हैं, यह ड़र अमरीका और यूरोपिय अधिकारी व्यक्त कर रहे हैं|

रशिया के हमले से नाटो बाल्टिक देशों की रक्षा करेगी – अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन

रशिया हमलें करेगावॉशिंग्टन/रिगा – रशिया के हमले से नाटो और अमरीका बाल्टिक देशों की रक्षा करेंगे, यह वादा अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने किया| रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर विदेशमंत्री ब्लिंकन यूरोप के दौरे पर हैं और सोमवार को उन्होंने लाटविया की यात्रा की| इस दौरान वार्तापरिषद करके ब्लिंकन ने सदस्य देशों की भूमि का एक एक इंच लड़ने के लिए नाटो तैयार होने की गारंटी भी दी|

रशिया अब यूक्रैन पर हमलें करके रुकेगी नहीं, बल्कि आगे बाल्टिक और अन्य यूरोपिय देशों पर भी हमलें करेगा, ऐसें इशारें यूरोपियन विश्‍लेषक एवं अफसरों ने दिए हैं| एक समय पर रशियन युनियन का हिस्सा रहें देशों पर पुतिन हमला करेंगे, यह दावे किए गए हैं| इस पृष्ठभूमि पर अमरीका ने रशिया के करीबी नाटो देशों में अतिरिक्त सेना तैनात की हैं| साथ ही अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी एवं मंत्री यूरोप के दौरे पर रहैं और बाल्टिक देशों के साथ अन्य देशों को सुरक्षा के मुद्दे पर आश्‍वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं| ब्लिंकन का बयान इसी का हिस्सा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.