जर्मन जनता परमाणु आपातकाल के लिए तैयार रहे – वरिष्ठ अधिकारियों की चेतावनी

बर्लिन – रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर यूरोप को परमाणु हादसे का सामना करना होगा, ऐसी संभावना जताकर जर्मनी की जनता परमाणु आपातकाल की तैयारी रखे, ऐसी चेतावनी जर्मनी के वरिष्ठ अधिकारी इंग पॉलिसी ने दी। कोई परमाणु हादसा हुआ तो इससे फैलने वाला रेडिएशन देशों की सरहदें देखकर रुकता नहीं, इन शब्दों में पॉलिनी ने संभावित खतरे पर चेतावनी दी।

पिछले कुछ दिनों में रशिया के वरिष्ठ नेताओं ने परमाणु युद्ध एवं परमाणु अस्त्रों का इस्तेमाल करने के मुद्दे पर आक्रामक बयान किए हैं। राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु युद्ध का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ हैं, ऐसा इशारा दिया था। पुतिन ने रशिया के दो नए परमाणु अस्त्र अगले साल रक्षाबलों में शामिल करने की जानकारी साझा की थी। रशिया के रक्षा विभाग ने राजधानी मास्को के करीब यार्स परमाणु अस्त्रों की तैनाती होने के फोटो एवं वीडियो भी प्रसिद्ध किए थे। इसी बीच, रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने रशिया के बेड़े में परमाणु अस्त्र होने की वजह से अमरीका ने इसके विरोध में खुलेआम युद्ध का ऐलान नहीं किया है, इसपर ध्यान आकर्षित किया था।

रशिया की इन गतिविधियों की वजह से परमाणु युद्ध का मुद्दा फिर से चर्चा का विषय बना है। साथ ही यूक्रेन के झौपोरिझिआ और अन्य परमाणु प्रकल्पों के करीह बो रहे हमले भी चिंता का विषय बने है। जर्मनी के ‘फेडरल ऑफिस फॉर रेडिएशन प्रोटेक्शन’ के प्रमुख इंग पॉलिनी ने भी ऐसी घटनाओं का अहसास कराया। जर्मन जनता ने इसे गंभीरता से देखना होगा और परमाणु स्तर पर कोई हादसा हो सकता हैं, इस नज़रिये से तैयारी रखे, ऐसा इशारा पॉलिनी ने दिया।

जर्मनी के पड़ोसी यूरोपिय देशों में नए परमाणु ऊर्जा परियोजना सुरू हो रही हैं, इसको लेकर भी पॉलिनी ने नाराज़गी व्यक्त की। इन परियोजनाओं की वजह से हादसा होने का खतरा अधिक बढ़ने पर जर्मन अधिकारी ने ध्यान आकर्षित किया। जर्मनी में फिलहाल तीन परमाणु परियोजना शुरू हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.