रशिया ने किया अंतरमहाद्विपीय परमाणु वाहक मिसाइल का परीक्षण

russia-intercontinental-missileमास्को – रशिया ने बुधवार को ‘सरमात’ नामक परमाणु वाहक अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया| एक ही समय में दस विस्फोटकों से उड़ान भरने की क्षमता यह मिसाइल रखती है, यह दावा रशिया कर रही है| हमारे इस परीक्षण की वजह से शत्रु को रशिया के खिलाफ कोई भी निर्णय करने से पहले दो बार सोचना पडेगा, यह इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया| यूक्रैन युद्ध के ५८ दिन पूरे हो रहे हैं और इसी दौरान रशिया ने इस परीक्षण के ज़रिये यूक्रैन समेत पश्‍चिमी देशों को इशारा दिया है|

रशिया की इस सरमात मिसाइल में ११,२०० मील की मारक क्षमता है| रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अभेद्य करार दी हुई यह मिसाइल प्रति घंटे १६ हज़ार मील गति से धावा बोल सकती है| पिछले कुछ सालों से रशिया के इस परमाणु वाहक अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल के निर्माण का कार्य जारी था| अमरीका और नाटो इस मिसाइल के निर्माण को बड़ी बारिकी से देख रहे थे| सरमात मिसाइल यानी हमारी सुरक्षा के लिए खतरा होने की चिंता पश्‍चिमी देशों ने पहले ही व्यक्त की थी|

ऐसी स्थिति में बुधवार को रशियन सेना ने उत्तरी ओर कए प्लेसेस्क में स्थित सुरंग से इस मिसाइल का परीक्षण किया| इस मिसाइल के दायरे में यूरोप के अलावा अमरीका के अहम शहर आ रहे हैं| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इस परीक्षण का स्वागत किया| साथ ही सरमात का परीक्षण रशियन सेना के लिए सबसे बड़ी और अहम घटना होने का बयान किया है| अपनी यह मिसाइल विश्‍वभर की अतिप्रगत सुरक्षा यंत्रणाओं पर हावी होगी, यह दावा पुतिन ने किया|

russia-intercontinental-missile-1‘यह वास्तव में अनोखी मिसाइल है और इसकी वजह से हमारे रक्षाबलों की क्षमता बढ़ेगी| साथ ही इस मिसाइल की वजह से बाहरी खतरों से रशिया की सुरक्षा होगी और रशिया को आक्रामकता से चुनौती देनेवालों को इस मिसाइल के कारण दो बार सोचना पड़ेगा’, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दिया| विश्‍व की कोई भी हवाई सुरक्षा यंत्रणा हमारे इस मिसाइल के सामने नाकाम साबित होगी, यह विश्‍वास पुतिन ने व्यक्त किया है|

रशियन अंतरिक्ष संस्था ‘रॉसकॉसमॉस’ के संचालक दिमित्रि रोगोज़िन ने इस परीक्षण के अवसर पर अमरीका और नाटो को इशारा दिया| यह परीक्षण यानी नाटो और यूक्रैन के नाज़ीवादियों के लिए इशारा होने का बयान उन्होंने किया| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की की सरकार नाज़ी समर्थक है, यह आरोप रशिया ने पहले ही लगाया था| रशियन अंतरिक्ष संस्था के प्रमुख भी यूक्रैन पर इसी तरह के आरोप लगा रहे हैं|

पिछले कुछ दिनों से रशिया इशारा दे रही है कि, यूक्रैन का संघर्ष बिगड़ा तो यह परमाणु युद्ध में तब्दिल होगा| इसी कारण यूरोपिय देश ड़रे, सहमे हुए हैं| इससे यूरोप की स्थिति विस्फोटक बनी है और इसी बीच अमरीका और नाटो अभी भी रशियन नेतृत्व को लेकर गैरज़िम्मेदाराना आरोप लगा रहे हैं| ऐसी स्थिति में परमाणुवाहक सरमात मिसाइल का परीक्षण करके रशिया ने परमाणु युद्ध को लेकर अपने इशारे खोखले ना होने का अहसास कराया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.