युरोप का विघटन, अमेरिका में गृहयुद्ध एवं ईधन के दर में उछाल – रशिया के पूर्व राष्टाध्यक्ष दिमित्रि मेदवेदेव की भविष्यवाणी

मॉस्को – जर्मनी, पोलंड एवं युक्रेन समेत कुछ बाल्टिक देश मिलकर युरोप में ‘फोर्थ राईश’ की स्थापना करेंगे। फ्रान्स एवं ‘फोर्थ राईश’ में युद्ध होगा। इस युद्ध की वजह से युरोप में विघटन होगा और पोलंड का फिर से विभाजन होगा, ऐसी खलबलीजनक भविष्यवाणी रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष एवं ‘नैशनल सिक्युरिटी काऊंसिल’ के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने की है। इसके अलावा अमेरिका में गृहयुद्ध छिडेगा, डॉलर एवं युरो का स्थान धोखे में आएगा, शेअर बाज़ारों समेत प्रमुख बाज़ार एशिया में स्थलांतरण करेंगे और ईंधन के दरों में भीषण बढोतरी होगी, ऐसी कई संभावनाएं भी मेदवेदेव ने कही हैं।

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष मेदवेदेव ने 10 मुद्दों का उल्लेख करके अपनी भविष्यवाणी कही है। ‘नए वर्ष की पूर्वसंध्या पर कई लोग अपने-अपने तरीके से भविष्यवाणी कर रहे हैं। कईयों के विचार असाधारण तो कईयों के बिलकुल मूर्खतापूर्ण हैं। ऐसे में मेरा भी योगदान दे रहा हूं। सन 2023 में क्या होता है, देखेंगे। इन शब्दों में मेदवेदेव ने अपनी भविष्यवाणी का समर्थन किया।

‘ब्रिटेन फिर से युरोपिय महासंघ में शामिल होगा। इसके बाद युरोपिय महासंघ युरो का इस्तेमाल नहीं करेगा।’ महासंघ की गिरावट की प्रक्रिया शुरु होगी। जर्मनी, पोलंड, रोमानिया, चेक रिपब्लिक एवं किव की हुकूमतें मिलकर फोर्थ राईश का निर्माण करेंगे। फ्रान्स इस निर्माण के खिलाफ होगा और फ्रान्स एवं फोर्थ राईशा के बीच युद्ध होगा। पोलंड का फिर से विभाजन होगा और पोलंद एवं हंगेरी युक्रेन का कुछ हिस्सा हथियाएंगे। युरोपिय महासंघ का विघटन होगा, ऐसी भविष्यवाणी मेदवेदेव ने की है।

अमेरिका में गृहयुद्ध शुरु होगा और कैलिफोर्निया एवं टेक्सास दोनों स्वतंत्र देश बनेंगे। अमेरिका एवं युरोप के शेअर बाज़ार तथा आघाडी के बाजार एशियाई देशों में स्थलांतरण करेंगे। अमेरिकी डॉलर एवं युरो का अंतरराष्ट्रीय आरक्षित चलन का स्थान नहीं रहेगा। अंतरराष्टीय मुद्रा कोष एवं वर्ल्ड बैंक में गिरावट आएगी और ‘ब्रेटन वुड्स सिस्टम’ का अंत होगा. ऐसा रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने कहा है। अमेरिका के गृहयुद्ध के बाद टेस्ला एवं स्पेसेक्स के प्रमुख उद्योजक एलॉन मस्क राष्ट्राध्यक्ष बनेंगे, ऐसा दावा भी मेदवेदेव ने किया है।

कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर्स प्रति बैरल तो ईंधनवायु के दाम हजार प्रति घनमीटर के पांच हजार डॉलर्स तक उछलेंगे, ऐ्सी भी भविष्यवाणी मेदवेदेव ने की है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.