रशियन हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय शेअर बाजारों में गिरावट

लंडन – रशिया ने सोमार की सुबह को युक्रेन पर किए हुए ज़ोरदार मिसाईली हमलों की तीव्र प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय शेअर बाज़ारों में उमडी। अमेरिका समेत युरोप तथा एशिया के शेअरबाज़ारों में गिरावट आई और सोना तथा कच्चे तेल के भाव भी घट गए। पिछले कुछ महीनों से रशिया-युक्रेन युद्ध की वजह से कई आघाडियों के शेअर निर्देशांक सालभर के न्यूनतम स्तर पर आ पहुंचे हैं और नए हमले इस नुकसान को अधिक बढा रहे हैं।

अमेरिका के नैस्डैक शेअर निर्देशांक सव्वा प्रतिशत गिरे और डो जोन्स एवं ‘एस ऐण्ड पी 500’ में 0.27 एवं 0.69 प्रतिशत गिरावट आई। युरोप के एफटीएसई, डॅक्स, एईएक्स, स्टॉक्स 500 निर्देशांकों में भी लगभग एक प्रतिशत गिरावट दिखाई दी। एशिया में जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, भारत, मलेशिया, तैवान तथा हाँगकाँग के शेअर बाज़ार आधे प्रतिशत से तीन प्रतिशत तक गिरे।

शेअर बाज़ारों समेत चलन व्यवहार और सोने एवं ईंधन के दरों पर भी प्रभाव दिखाई दिया। सोने के दाम डेढ प्रतिशत से अधिक गिरे हैं और प्रति औंस पर 1,671 डॉलर्स पर पहुंचा है। तो कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई। चलन बाज़ार में अमेरिकी डॉलर का मूल्य मज़बूत हुआ है और युरो, पौंड, युआने, येन तथा ऑस्ट्रेलियन डॉलर के मूल्यों में गिरावट आई।

रशिया-युक्रेन युद्ध की शुरुआत होने के बाद अंतरराष्ट्रीय शेअर बाज़ार तथा अन्य बाज़ारों पर तीव्र प्रतिक्रिया दिखाई दिए थे। तत्पश्चात रशिया पर लादे गए प्रतिबंधों के कारण विश्वभर में महंगाई में उछाल तथा मंदी सदृष्य स्थिति के संकेत मिले थे। रशिया के नए हमलों से निवेशकों में फिर से अस्वस्थता फैली है और आनेवाले कुछ ही दिनों में इसकी प्रतिक्रियाएं उमडने के दावे विश्लेषक तथा विशेषज्ञों द्वारा किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.