तालिबान मात्र २४ घंटे में ईरान पर कब्ज़ा करेगी – तालिबान के वरिष्ठ कमांडर की धमकी

काबुल/तेहरान – जल विभाजन के मुद्दे पर ईरान और तालिबान के बीच अफ़गानिस्तान के निमरोझ प्रांत की सीमा पर हुए संघर्ष में ईरान की सीमा सुरक्षा बल के दो सैनिक मारे गए। इसके बाद ईरान ने तालिबान को चेतावनी दी है। ऐसे में तालिबान ने भी ईरान को उल्टा धमकाया है। ‘तालिबान के वरिष्ठ नेताओं ने आदेश दिए तो अगले २४ घंटे के भीतर ही तालिबान के लड़ाकू ईरान पर कब्ज़ा करेंगे’, ऐसा बयान तालिबान के वरिष्ठ कमांडर हमिद खोरासानी ने किया है। इस वजह से क्या तालिबान और ईरान का संघर्ष शुरू होगा, ऐसी चर्चा शुरू हुई है। तालिबान ने ईरान की सीमा पर टैंक और सैन्य वाहनों का जमावड़ा शुरू किया है। वहीं, अफ़गान सीमा पर ईरानी सेना की गतिविधियां बढ़ती दिख रही हैं। 

ईरान पर कब्ज़ापांच दशक पहले ईरान और अफ़गानिस्तान ने हेल्मंड नदी के जल बटवारे का समझौता किया था। अफ़गानिस्तान की सरकार ने इस समझौते का पालन किया था। लेकिन, वर्ष २०२१ में तालिबान ने अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा पाने के साथ ही इस समझौते को खतरा बना है। अफ़गानिस्तान की पहले की सरकार की तरह तालिबानी हुकूमत भी इस समझौते का पालन करें, ऐसा आवाहन ईरान ने किया था। ईरान के राष्ट्राध्यक्ष इब्राहिम रईसी ने कुछ दिन पहले इस जल विभाजन को लेकर तालिबान को धमकाया था। अफ़गानिस्तान के शासकों ने ईरान की जनता के लिए पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की तो इसके आगे के परिणामों के लिए ईरान ज़िम्मेदार नहीं होगा, ऐसा इशारा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने दिया था। इसके बाद तालिबान ने ईरान की सीमा के करीब सैन्य गतिविधियां बढ़ाई है।

अपने हिस्से में आए अमरीका और मित्र देशों के सैन्य वाहन एवं टैंक तालिबान ने ईरान की सीमा पर तैनात किए हैं। साथ ही तालिबान ने ईरान के सीमा सुरक्षा विभाग के सैनिकों पर मॉर्टर्स के हमले करना जारी रखा है। तालिबान के इन हमलों में ईरान के सीमा सुरक्षा विभाग के दो सैनिक मारे गए।

कुछ ठिकानों पर तालिबान ने ईरान की सीमा में प्रवेश करके भू-क्षेत्र हथिया लिया है, यह दावा भी किया जा रहा हैं। तालिबान के लड़ाकू ईरानी सीमा सुरक्षा चौकी के करीब पहुंचे होने के दिखा रहे वीडियो तालिबान के कमांडर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ऐसे में तालिबान का वरिष्ठ कमांडर हमिद खोरासानी ने ईरान को धमकाते हुए अफ़गानिस्तान में अमरीका की हुई हार की याद ताज़ा की।

‘ईरान हमारे सामर्थ्य की कसौटी ना ले, जिस तरह से तालिबान ने अमरिकी विदेशी घुसपैठियों के विरोध में बड़े जोरों से संघर्ष किया था, इससे अधिक जोरों से ईरान विरोधी संघर्ष किया जाएगा। ईरान को लेकर तालिबान ने अभी भी अपना संयम खोया नहीं हैं, यह ईरान का नसीब होगा। लेकिन, जब भी तालिबान के वरिष्ठ नेता आदेश देंगे, उसक बाद मात्र २४ घंटे के भीतर ही ईरान पर कब्ज़ा करेंगे’, ऐसी धमकी खोरासानी ने दी।

तालिबान से बढ़ते खतरे के मद्देनज़र ईरान ने अपनी सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाई है। साथ ही तालिबान की समस्या अबतक ईरान की सीमा सुरक्षा संभाल रही थी। लकिन, जल्द ही ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ और सेना इस संघर्ष में उतरेंगे, ऐसी चेतावनी ईरान दे रहा हैं। इस वजह से जल विभाजन के मुद्दे पर ईरान और तालिबान का संघर्ष शुरू होने की संभावना सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.