ईरान ने अफ़गानिस्तान का दूतावास तालिबान को सौंप दिया – नॉर्दर्न रेझिस्टन्स फ्रंट द्वारा ईरान की आलोचना

इस्लामाबाद – ईरान ने अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत को एक तरह से स्वीकृति प्रदान की है। राजधानी तेहरान में स्थित अफ़गानिस्तान का दूतावास ईरान ने तालिबान को सौंप दिया है। इश वजह से १८ महीने बाद ईरान में अफ़गानिस्तान के दूतावास में पहली बार तालिबान के कमांडर राजनीतिक अधिकारी के तौर पर ज़िम्मेदारी स्वीकारेंगे। ईरान ने उठाया यह कदम यानी तालिबान की अवैध आतंकी हुकूमत को स्वीकृति प्रदान करने का प्रकार है, ऐसी आलोचना अफ़गानिस्तान के प्रमुख विपक्ष नॉर्दर्न रेझिस्टन्स फ्रंट ने की।

तालिबान के विदेश विभाग ने ईरान की इन गतिविधियों की जानकारी सार्वजनिक की। कुछ दिन पहले तालिबान ने सात सदस्यों का दल ईरान भेजा था। राजनीतिक तजूर्बा रखनेवाले सदस्यों का समावेश तालिबान के इस दल में था, ऐसा दावा तालिबान ने किया था। ईरान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से हुई चर्चा के बाद राजधानी तेहरान में स्थित अफ़गानिस्तान का दूतावास तालिबान को सौंपना तय हुआ। यह एक अहम घटना है और इस वजह से अफ़गानिस्तान और ईरान का सहयोग अधिक विकसित होगा, ऐसा तालिबान ने कहा हैं।

अफ़गानिस्तान में आयएस और अन्य आतंकवादी संगठनों के बढ़ते हमले ईरान के इस निर्णय का प्रमुख कारण होने का दावा किया जा रहा है। आयएस के आतंकवादियों की ईरान की सीमा में हो रही घुसपैठ रोकने के लिए ईरान ने तालिबान के दूतावास को मंजूरी दी, ऐसा विश्लेषकों का कहना हैं। लेकिन, इस एक निर्णय की वजह से पिछले चार दशकों से ईरान में आश्रय लेनेवाले अफ़गान शरणार्थियों की सुरक्षा को खतरा बन सकता हैं, ऐसी चेतावनी विश्लेषक दे रहे हैं।

रशिया, चीन, पाकिस्तान एवं तुर्की, कतार, मलेशिया के साथ उझबेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किरगिझिस्तान और कझाकस्तान जैसे अफ़गानिस्तान के पड़ोसी देशों ने अपने देश में स्थित अफ़गान दूतावास तालिबान को सौंप दिया हैं। अफ़गानिस्तान के पड़ोसी ताजिकिस्तान इस एक मात्र देश ने तालिबान की हुकूमत हमे मंजूर नहीं हैं, ऐसा ड़टकर कहकर अफ़गानिस्तान का दूतावास तालिबान को सौंपने से इन्कार किया है।

इसी बीच ईरान अब अफ़गानिस्तान का दूतावास तालिबान को सौंप कर अफ़गानिस्तान की तालिबानी हुकूमत को अप्रत्यक्ष ढ़ंग से स्वीकृति प्रदान करता दिख रहा हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.