चीन के संभावित हमले के विरोध में ताइवान ने किया तटीय सुरक्षा के युद्धाभ्यास का ऐलान

ताइपे/बीजिंग – पिछले चौबीस घंटों में चीन के २५ लड़ाकू विमान और चार गश्तपोतों ने ताइवान की सीमा के करीब बड़ी गश्त लगाई। ताइवान ने अपने विमान और विध्वंसक भेजके चीन को भगाया। लेकिन, चीन की यह हरकतें ताइवान पर हमला करने की तैयारी होने का इशारा सैन्य विश्लेषक दे रहे हैं। इसकी वजह से चौकन्ना हुए ताइवान ने भी चीन की ‘एम्फिबियस विध्वंसक’ और टैंक से अपने तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए नए युद्धाभ्यास का ऐलान किया। 

तटीय सुरक्षाचीन की ताइवान विरोधी आक्रामकता बढ़ रही है। शुरू में ताइवान की हवाई सीमा तक अपने लड़ाकू विमान भेजते रहे चीन ने अब अपने गश्तपोत और विध्वंसक भेजना शुरू किया है। साथ ही चीन के विमान और जहाज़ ताइवान के मिडियन लाईन तक घुसपैठ करते हैं, ऐसा आरोप ताइवान ने लगाया था। इसी बीच चीन ने अपने ‘एम्फिबियस युद्धपोत’ का रुख ताइवान की ओर करने की खबरें भी प्रसिद्ध हुई थीं। 

इस पृष्ठभूमि पर ताइवान अगले हफ्ते से अपनी तटीय सुरक्षा के लिए युद्धाभ्यास का आयोजन कर रहा है। सरकारी वृत्तसंस्था ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार झिबेन, तैतूंग काऊंटी और झुवेई बंदरगाह के करीब कुल तीन चरणों में इस युद्धाभ्यास का आयोजन होगा। ८ से ९ मार्च के दीन सबसे पहले युद्धाभ्यास का झुवेई में आयोजन होगा। झिबेन शहर के तटीय इलाके के करीब ताइवान का एम्फिबियस दल १२ और १३ मार्च को युद्धाभ्यास में भाग लेंगे। आखीर में महिने के अन्त में स्वतंत्र युद्धाभ्यास होगा, यह जानकारी ताइवानी वृत्तसंस्था ने प्रदान की।

इसी बीच ताइवान को किसी भी तरह से सैन्य सहायता न मिले इसके लिए चीन की कोशिश जारी है। अमरीका ताइवान को ‘एफ-१६’ विमानों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति कर रही थी। लेकिन, अमरीका ने ताइवान को सैन्य सहायता प्रदान करने के गंभीर प्रभाव पडेंगे, ऐसी धमकी चीन ने अमरीका को दी है। इसके बावजूद ताइवान के तटीय क्षेत्र पर कब्ज़ा करना चीन के लिए आसान नहीं होगा, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.