ताइवान की खाड़ी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग है – समुद्री क्षेत्र पर दावा कर रहे चीन को ताइवान ने लगायी फटकार

ताइपे – ताइवान और ताइवान की खाड़ी पर चीन का सार्वभौम अधिकार है। इस वजह से अमरिकी नौसेना आगे से इस समुद्री क्षेत्र में अपनी गतिविधियाँ बंद करे, ऐसी चेतावनी चीन ने दी थी। ताइवान की खाड़ी को लेकर चीन के इस ऐलान की वजह से इस क्षेत्र में तनाव अधिक बढ़ा था। ऐसी स्थिति में ताइवान ने चीन का दावा ठुकराया है। ‘ताइवान की खाड़ी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग है। इस वजह से अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत इस क्षेत्र में अमरिकी नौसेना का सफर करना उचित है’, इन शब्दों में ताइवान ने चीन को फटकार लगायी।

ताइवान की खाड़ीताइवान को जो कोई चीन से अलग करने की कोशिश करेगा चीन उससे पूरी ताकत के साथ और आखरी दम तक संघर्ष करेगा। इसके अलावा चीन के सामने अन्य कोई विकल्प नहीं होगा, ऐसी धमकी चीन के रक्षामंत्री वेई फेंगहे ने हाल ही में शांग्री-ला बैठक के दौरान दी थी। इसके साथ ही ताइवान को देश के तौर पर मंजूरी प्रदान करने के लिए समर्थन देनेवाले और ताइवान को हथियारों की सहायता प्रदान कर रही अमरीका को भी चीन ने धमकाया था। लेकिन, इसे अनदेखा करके अमरीका ने अपनी ताइवान संबंधित नीति में बदलाव ना करने की बात ड़टकर कही थी।

ताइवान की खाड़ीसिंगापूर की शांग्री-ला बैठक में रक्षामंत्री फेंगगे ने ताइवान संबंधित इस भूमिका पर बोलते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने यहां के समुद्री क्षेत्र पर दावा किया था। ‘ताइवान और ताइवान की खाड़ी पर चीन का सार्वभौम अधिकार है। इस वजह से चीन अन्य देशों के समुद्री क्षेत्र का सम्मान करता है इसी तरह अन्य देश भी चीन की समुद्री सीमा का सम्मान करें। ताइवान की खाड़ी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का हिस्सा नहीं है। इस वजह से इस समुद्री क्षेत्र से सफर करना यानी चीन की संप्रभूता के लिए खतरा निर्माण करना होगा’, ऐसा कहकर चीन ने ताइवान की खाड़ी पर अधिकार जताया।

ताइवान की खाड़ीइसे चौबीस घंटे होने के साथ ही ताइवान के विदेश मंत्रालय ने चीन के इस दावे को ठुकराया। ‘ताइवान की समुद्री सीमा से बाहरी ताइवान की खाड़ी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग का हिस्सा है। इस वजह से अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार अन्य देशों के जहाज़ों का इस समुद्री क्षेत्र से यात्रा करना पूरी तरह से वैध है’, ऐसा ताइवान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जोआन वू ने घोषित किया। ताइवान ने पहले भी चीन के दावे ठुकराए थे। साथ ही ताइवान का सार्वभौम भूभाग, समुद्री एवं हवाई क्षेत्र पर बोलने का चीन को कोई अधिकार ना होने की फटकार ताइवान ने लगायी थी।

इसी दौरान, चीन की इस आक्रामकता की परवाह किए बिना अमरिकी रक्षाबलों ने ताइवान के साथ सैन्य सहयोग जारी रखा है। ताइवान की वायुसेना के चार विमानों ने प्रशिक्षण के लिए हाल ही में अमरीका के हवाई द्वीपों की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.