चीन ही है अमरीका का अब तक का सबसे ताकतवर शत्रु – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पद की उम्मीदवार निक्की हेली

वॉशिंग्टन – ‘चीन ही अमरीका का अब तक का सबसे ताकतवर और सख्त अनुशासन वाला शत्रु है, इसको पहचानने में भूल नहीं करनी चाहिये। अमरीका पर हमलों के लिए हमें उचित समय में चीन को ज़िम्मेदार करार देना चाहिये। कोविड के हमले से इसकी शुरुआत करनी पडेगी’, ऐसी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने दी। साथ ही कोरोना, स्पाय बलून मामले में चीन को अनदेखा करने वाले बायडेन प्रशासन की भी हेली ने आलोचना की। इस वजह से साल २०२४ में अमरीका में राष्ट्राध्यक्ष पद के होने वाले चुनावों में ‘चीन’ ही प्रमुख मुद्दा होगा, यह फिर से स्पष्ट हुआ है। 

निक्की हेलीचीन अमरीका में घुसकर अमरीका के खिलाफ मोर्चा मज़बूत कर रहा है और तभी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन चीन के खिलाफ कुछ नहीं कर रहे हैं, ऐसी कड़ी आलोचना हैली ने की। ‘चीन की कंपनियों ने अमरीका के ३.८० लाख एकड़ से अधिक ज़मीन पर कब्ज़ा किया है। इनमें से कुछ क्षेत्र अमरिकी सैन्य ठिकाने के करीब हैं। इसके खिलाफ हम क्या कर रहे हैं, अपने देश का क्षेत्र शत्रु को खरीदने नहीं देना चाहिए था’, ऐसे तीखे शब्दों में हेली ने बायडेन के कान खींचे। ‘बायडेन प्रशासन की गलत नीति के कारण अमरीका का दौर खत्म हुआ है, चीन ऐसा सोचता है। लेकिन, अमरीका का नहीं, बल्कि अमरीका के कुछ नेताओं का दौर खत्म हुआ है’, इन शब्दों में हेली ने बायडेन की आलोचना की। 

तथा चीन अब अमरीका पर ‘स्पाय बलून’ से जासूसी करेगा, यह हमने सपने में भी नहीं सोचा था। लेकिन, बायडेन प्रशासन की वजह से अमरीका को यह अपमान भी सहना पड़ा, ऐसी तीखी आलोचना हेली ने की। इसी बीच अमरीका की शिक्षा संस्था और युनिवर्सिटीज्‌‍ चीन या अमरीका किसी एक से ही निधि लें, यह कहकर चीन के प्रभाव वाली शिक्षा संस्थाओं को हेली ने आगाह किया। कोरोना के मुद्दे पर भी हेली ने चीन को लक्ष्य किया। साथ ही अगले साल अमरीका में हो रहे राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों में ‘चीन से अमरीका को होनेवाला खतर’ ही अपने प्रचार का मुद्दा होगा, इसके संकेत भी हेली ने दिए।

चीन को अमरीका के खिलाफ मिल रही सफलता के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की नाकाम चीन विरोधी नीति ज़िम्मेदार है, ऐसी आलोचना हेली ने की। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और शासक डेमोक्रैट पार्टी अधिकाधिक समाजवादी हो रहे हैं। इसकी वजह से अमरीका की समाजवाद की ओर फिसलन शुरू हुई है और इसे रोकने के लिए ही हम राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में उतरे हैं, ऐसा दावा हेली ने किया। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनकी डेमोक्रैट पार्टी की वजह से हमारे देश में दमन, गरीबी और अराजकता बढ़ रही है, यह आरोप हेली ने लगाया।

पिछले दो सालों में राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अमरिकी करदाताओं का पैसा जाया किया, ऐसा आरोप हेली ने लगाया। ‘बायडेन के कार्यकाल में अमरीका का ऋण बढ़कर ३१ ट्रिलियन डॉलर्स तक जा पहुंचा है। बायडेन की गलत नीति की वजह से ही अगले दस सालों में अमरीका पर अतिरिक्त २० ट्रिलियन डॉलर्स कर्ज का भार बढ़ेगा’, ऐसा दावा हेली ने किया। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.