युक्रेन के वरिष्ठ गुप्तचर अधिकारी की संदिग्ध मौत

किव – युक्रेन की मुख्य गुप्तचर प्रणाली ‘एसबीयु’ के वरिष्ठ अधिकारी ओलेक्ज़ैंडर नैकोनेश्नी की मौत हो गई है। नैकोनेश्नी मध्य युक्रेन के किरोवोग्रैड प्रांत की गुप्तचर प्रणाली के प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को रशिया में राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन के निकटतम एलेक्ज़ैंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिन की हत्या की गई थी। इसके बाद नैकोनेश्नी की मृत्यु की खबर मिलने से यह घटना ध्यान आकर्षित कर रही है।

शनिवार रात को किरोवोग्रैड की राजधानी क्रोपिवनिट्स्की स्थित घर में नैकोनेश्नी का मृत शरीर मिला। उनके मृत शरीर पर गोलियों के निशान  हैं। नैकोनेश्नी की पत्नी ने उनकी मृत्यु की जानकारी सुरक्षा प्रणालियों को दी। तत्पश्चात इस घटना की छानबीन शुरु की गई है। स्थानिक राजनैतिक नेता ने नैकोनेश्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का दावा सोशल मिडिया पर किया। पार सुरक्षा प्रणालियों ने इस बात का समर्थन नहीं किया है। ओलेक्ज़ैंडर नैकोनेश्नी जनवरी 2021 से ‘एसबीयु’ नामक गुप्तचर प्रणाली के स्थानिक प्रमुख के पद पर कार्यरत थे।

पिछले महीने ही युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने देश की गुप्तचर प्रणाली के प्रमुख तथा ‘प्रॉसिक्युटर जनरल’ को बेदखल किया था। इन दोनों विभागों के कई अधिकारी रशियन गुप्तचर प्रणाली के लिए कार्य करने का दावा राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने किया था। कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरु किए जाने की बात से भी उन्हें आगाह किया था।

इस दौरान, शनिवार को रशिया की राजधानी मॉस्को में हुए दारिया दुगिन की हत्या में युक्रेन का हाथ होने का दावा रशिया ने किया। एलेक्ज़ैंडर दुगिन एवं दुरिया दुगिन की हत्याएं करने के लिए युक्रेनी एजंट मॉस्को गए थे। विस्फोट के बाद उक्त एजंट इस्टोनिया के रास्ते भाग गया, यह बात रशियन अधिकारियों ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.