रशिया की ओर से यूरोप के टुकड़े करने की योजनाबद्ध मुहीम शुरू है – अमरीका के राष्ट्रीय सलाहकारों का आरोप

वाशिंगटन: अमरीका ने रशिया पर लगाए प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि पर दोनों देशों के बीच तनाव दिन प्रति दिन बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमरीका के राजनितिक समूह से रशिया पर जोरदार टीका शुरू है और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भी रशिया के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपनाई है। अमरीका के एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच. आर. मैकमास्टर ने रशिया यूरोप के टुकड़े करने की योजनाबद्ध मुहीम चला रहा है, ऐसा आरोप लगाया है।

यूरोप के टुकड़ेअमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने रशिया के साथ संबंध सुधारने की भूमिका अपनाई थी। लेकिन अमरीका के समूह से इसे विरोध हो रहा है, साथ ही रशिया विरोधी भूमिका को कायम रखने के संकेत गुप्तचर और प्रशासकीय अधिकारीयों की ओर से दीये जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अमरीका के गुप्तचर संस्थाओं के प्रमुखों ने किए हुए विधानों से यह बात सामने आई है। अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच. आर. मैकमास्टर ने भी रशिया विरोधी भूमिका का पुनरुच्चार किया है।

रशिया यूरोपियन देशों में राजनितिक उथल-पुथल की कोशिश, झूठी जानकारी का हमला और अपप्रचार की योजनाबद्ध मुहीम चला रहा है। यूरोप के टुकड़े करने की यह मुहीम शुरू है। इसके लिए यूरोप के विविध राजनितिक पार्टियों को एक दूसरे के साथ लड़ाया जा रहा है। यूरोपियन देशों में मतभेद और षड्यंत्रों के बीज बोए जा रहे हैं’, ऐसा आरोप एच. आर. मैकमास्टर ने लगाया है। अन्य देशों को अस्थिर करने के लिए रशिया की ओर से की जा रही गतिविधियों के गंभीर परिणाम उनको भुगतने पड़ेंगे, ऐसा इशारा भी उन्होंने दिया है।

रशिया ने सिरिया के गृहयुद्ध को भड़काने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ऐसा कहकर, खाड़ी में ईरान को दे रहे समर्थन पर कड़ी नाराजगी जताई है। रशिया को अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय का पूर्णकालिक सदस्य होना है, तो वैश्विक स्तर पर रशिया को अधिक जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी, इन शब्दों में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रशिया को इशारा दिया है।

रशिया यूरोप के खिलाफ झूठी जानकारी के आधार पर प्रचार मुहीम चलाने की और यूरोप में अंतर डालने की कोशिश करने के आरोप, इससे पहले भी कई अमरीका और यूरोपियन अधिकारीयों से किए गए हैं। यूरोपीय देशों के कुछ राजनितिक पार्टियों के साथ रशिया की नजदीकियां, युक्रेन और जोर्जिया के हमले, यूरोपियन देशों पर बढ़ते साइबर हमले, शरणार्थियों की समस्या पर रशियन मीडिया की ओर से दी जाने वाली जानकारी, इन जैसी चींजों का जिक्र करके यह आरोप किए गए हैं।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इन आरोपों को सपष्ट शब्दों में ख़ारिज करके, अमरीका ही यूरोप के संबंधों में अंतर डालने की कोशिश कर रहा है, इसपर नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.