रशियन राष्ट्राध्यक्ष युक्रेन दीर्घकालीन युद्ध की तैयारी में – अमेरिकन गुप्तचर प्रणाली के अध्यक्ष का इशारा

वॉशिंग्टन – पूर्व युक्रेन का डोन्बास जीतने के बावजूद रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन युक्रेन का युद्ध खत्म नहीं करेंगे। रशियन राष्ट्राध्यक्ष युक्रेन में दीर्घकालीन युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। मोल्दोवो के पृथक्तावादी प्रांत ट्रान्सनिस्ट्रिया तक पुल बांधने के संकेत रशियन सेना दे रही है’, ऐसा इशारा अमेरिका के राष्ट्रीय गुप्तचर प्रणाली की अध्यक्षा एवरिल हेन्स ने दी। तो, रशियन सेना ने युक्रेन की पूर्व में स्थित ओडेसा भाग में हमले किए। अमेरिकन गुप्तचर प्रणाली की अध्यक्षा के इशारे के बाद रशिया ने हमले करने के आरोप युक्रेन की सेना ने लगाए हैं।

राजधानी कीव पर कब्ज़ा पाने में रशियन सेना असफल रही, यह दावा युक्रेन सरकार कर रही है। पर कीव को जीतना ही रशियन राष्ट्राध्यक्ष की प्राथमिकता नही है, ऐसा अमेरिका के राष्ट्रीय गुप्तचर प्रणाली के प्रमुख हेन्स ने स्पष्ट किया। रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अल्पकालीन सफलता के लिए युक्रेन में युद्ध नहीं छेडा है। तो, दीर्घकाल के युक्रेन का युद्ध चलता रहे, यह राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की योजना है, ऐसा दावा हेन्स ने किया।

युक्रेन में विशेष लश्करे मुहिम चलाने की घोषणा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने कुछ दिनों पूर्व की थी। इस ओर इन्होंने ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, रशिया की सीमा के करीब डोन्बास, डोनेस्क और लुहान्स्क प्रांतों को युक्रेन से आजान करने के संकेत रशिया ने दिए थे। इसका दाखला देकर अमेरिकन गुप्तचर प्रणाली के अध्यक्ष ने दावा किया कि, रशियन राष्ट्राध्यक्ष अपनी योजनानुसार यह युद्ध लड रहे हैं।

डोन्बास में उद्देश्य पूरे करने के बाद राष्ट्राध्यक्ष पुतिन युक्रेन का संघर्ष दीर्घकाल जारी रखने की तैयारी में हैं। समय के बीतते पश्चिमी युक्रेन से प्रतिकार घटेगा ऐसा पुतिन का तर्क हैं ऐसे हेन्स ने कहा। पर पुतिन की महत्वाकांक्षा और रशियन सेना की हाल की क्षमता में तालमेल नहीं है, ऐसा अमेरिकन गुप्तचर प्रणाले के अध्यक्ष ने कहा। इसलिए अगले कुछ महीने राष्ट्राध्यक्ष पुतिन का अंदाज लगाना मुश्किल होगा और संघर्ष अधिक तीव्र होगा, ऐसा हेन्स ने स्पष्ट किया। 

अमेरिकन गुप्तचर प्रणाली के प्रमुख लेफ्टनंट जनरल स्कॉट बेरियर ने भी इशारा दिया कि, युक्रेन का युद्ध दीर्घ समय तक चलेगा। यह युद्ध रशिया या युक्रेन में से कोई भी नहीं जीतेगा, ऐसा जनरल बेरियर ने कहा। अमेरिका एवं पश्चिमी देश रशिया के खिलाफ युक्रेन को युद्ध के लिए बडे पैमाने पर शस्त्रास्त्र तथा आर्थिक सहायत दे रहे हैं। फिर भी युक्रेन यह युद्ध नहीं जीत पाएगा, लेफ्टनंट जनरल बेरियर के इस विधन पर अमेरिकन माध्यम अचरज व्यक्त कर रहे हैं। 

रशियन सेना की कार्यवाईयां युक्रेन से परे हैं, ऐसा अमेरिका का कहना है। युक्रेन के दक्षिण पश्चिम की ओर मोल्दोव के हिस्से में भी रशिया समर्थक गुट आक्रामक बने हुए हैं, यह खबरें मिल रही हैं। यहां के ट्रान्सनिस्ट्रिया में संदिग्ध विस्फोटों की बात दर्ज की जा रही है। तो, रशियन सेना भी ट्रान्सनिस्ट्रिया पर नियंत्रण पाने की तैयारी में होने का दावा अमेरिकन माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.