व्यापक युद्ध अभ्यास की पृष्ठभूमि पर रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू ने आर्क्टिक के रक्षा अड्डे का किया दौरा

सर्जेई शोईगूमास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में आर्क्टिक क्षेत्र में रशिया ने हाल ही के दिनों व्यापक युद्ध अभ्यास शुरू किया था। इसी बीच अब रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू ने आर्क्टिक के रक्षा अड्डे का दौरा किया है। शोईगू के इस दौरे की जानकारी सामने आ रही है तभी रशिया ने अपने दो युद्धपोत आर्क्टिक रवाना किए होने की बात कही जा रही है।

राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने कुछ दिन पहले ही रशिया नए परमाणु अस्त्रों का परीक्षण करने की तैयारी में होने का बयान किया था। आर्क्टिक के ‘नोवोझेमेलस्की’ अड्डे पर परमाणु अस्त्र के परीक्षण करने की सुविधा है। रक्षा मंत्री शोईगू इसी अड्डे पर दाखिल होने से रशिया परमाणु अस्त्र का परीक्षण करने की तैयारी में जुटी होने की चर्चा तेज़ हुई है। शोईगू के साथ रशिया के परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अलेक्सी लिखाशेव भी आर्क्टिक दौरे पर हैं।  

सर्जेई शोईगूराष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यह रशिया-यूक्रेन युद्ध के दौरान यह कहा था कि, रशिया के ‘नॉर्दर्न फ्लीट’ के क्षेत्र की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। इस वजह से वर्णित क्षेत्र में तैनाती बढ़ाई गई है और युद्ध अभ्यास का आयोजन करना भी उसी तैयारी का हिस्सा समझा जा रहा है। हाल ही में शुरू किए गए इस युद्ध अभ्यास में २० से अधिक युद्धपोत और आठ हजार से अधिक सैनिक शामिल हुए हैं।

रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने आर्क्टिक क्षेत्र की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाल रहें आर्क्टिक कौन्सिल से रशिया को बाहर करने की कोशिश की थी। लेकिन, इसे कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। इसी पृष्ठभूमि पर रशिया ने आर्क्टिक में अपनी गतिविधियां तेज़ की हैं और इस क्षेत्र की रक्षा क्षमता बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.