रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के खाड़ी दौरे ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता – विश्लेषक एवं माध्यमों का दावा

रियाध/अबू धाबी – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने खाड़ी क्षेत्र के यूएई और सौदी इन दो देशों का किया दौरा अमेरिका की चिंता बढ़ाने वाला होने का दावा विश्लेषकों ने किया है। इस दौरे की वजह से खाड़ी क्षेत्र पर प्रभाव रखने वाली अहम शासक के तौर पर रशिया का स्थान रेखांकित होने की ओर माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही पश्चिमी देशों ने रशिया को अलग-थलग करने का दावा भी खोखला साबित हुआ है, ऐसी आलोचना इस्टोनिया के नेताओं ने की है।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन बुधवार के दिन यूएई के अबू धाबी शहर पहुंचे। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के खाड़ी दौरे ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता - विश्लेषक एवं माध्यमों का दावाइस दौरान उन्हें २१ बंदूक से सलामी दी गई। साथ ही यूएई की वायु सेना ने आकर्षक प्रदर्शन करके आकाश में रशिया का राष्ट्रध्वज बनाया। यूएई के राष्ट्रप्रमुख से हुई चर्चा एवं उसके बाद यूएई ने रशिया के साथ सहयोग बरकरार रखने के किए बयान की ओर विश्लेषकों ने ध्यान आकर्षित किया है।

खाड़ी क्षेत्र के यूएई और सौदी अरब यह दोनों देश अमेरिका के सहयोगी देश हैं। यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमेरिका और यूरोपिय देशों ने उन्हें रशिया पर प्रतिबंध लगाने के लिए और उनके साथ सहयोग बढ़ाने के लिए मज़बूर करने के इरादे से दबाव बढ़ाया था। लेकिन, इससे संबंधित मात्र वादा करके दोनों देशों ने रशिया के साथ व्यापारीक और आर्थिक सहयोग बरकरार रखा। इसके अलावा अब पुतिन के विरोध में वॉरंट जारी होने के बावजूद इसे अनदेखा करके दोनों देशों ने उनका बड़ा जोरदार स्वागत किया।

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के खाड़ी दौरे ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता - विश्लेषक एवं माध्यमों का दावा‘यह घटनाएं वैश्विक व्यवस्था के गणित में हो रहे बदलाव दर्शाते हैं। खाड़ी में रशिया का प्रभाव बढ़ रहा हैं। हाल ही में हुए दौरे में पश्चिमी देशों के प्रभाव पर प्रत्युत्तर कैसे देना है, इसपर भी चर्चा होने की संभावना है’, ऐसा दावा इस्टोनिया के सांसद मार्को मिकेल्सन ने किया है। यूएई जैसे देश में पुतिन को प्राप्त हुआ सम्मान अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष को भी नहीं मिला था, इस ओर मिकेल्सन ने ध्यान आकर्षित किया।

राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के खाड़ी दौरे ने रशिया को अलग-थलग करने के दावे झूठ साबित किए हैं, ऐसा ‘द एपोक टाईम्स’ अखबार ने कहा है। पुतिन के सलाहकार युरे उशाकोव ने यह कहा है कि, पुतिन का यह सौदी दौरा पश्चिमी समुदाय के लिए बड़ा संदेश था। पुतिन और सौदी अरब के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान की मुलाकात होने के बाद मोहम्मद बिन सलमान ने दो देशों के समन्वय की सराहना करके इससे खाड़ी का तनाव खत्म होने के लिए सहायता हुई, ऐसा कहा था। इस ओर भी वर्णित अखबार ने ध्यान खींचा है।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.