अमेरिका को यूक्रेन युद्ध से दूर रहना मुमकिन नहीं होगा – अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की चेतावनी

वॉशिंग्टन – ‘यूक्रेन में शुरू युद्ध अब यूक्रेन तक सीमित नहीं रहा। बल्कि इस युद्ध के कारण यूरोपिय देशों की सुरक्षा खतरों से घिरी हैं। रशिया को समय पर रोका नहीं तो अमेरिका इस युद्ध में खींची जा सकती हैं’, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दी है। रशिया ने यूक्रेन पर डेढ़ सौ से अधिक मिसाइल और ड्रोन के हमले करने के बाद अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने यह चेतावनी देकर अमेरिकी संसद से यूक्रेन के लिए ६० अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मंजूर करने की मांग की।

यूक्रेनी सेना के हथियार और गोला-बारूद खत्म होने की कगार पर होने का दावा रशिया कर रही हैं। रशियन सेना का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन के बेड़े में पर्याप्त सैनिक भी नहीं बचे है। ऐसी स्थिती में रशिया ने यूक्रेन पर निर्णायक हमले करना शुरू किया है। अमेरिका को यूक्रेन युद्ध से दूर रहना मुमकिन नहीं होगा - अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की चेतावनीयूक्रेन पर १२२ मिसाइल और ड्रोन से धांवा बोलकर रशिया ने अपने हमलों की तीव्रता कई गुना बढ़ाई हैं। इस हमले के भीषण परिणाम दिखाई दिए हैं और अमेरिका ने भी इसका संज्ञान लिया हैं। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने रशिया के इन हमलों का दाखिला देकर किसी भी तानाशाह को ऐसी बेलगाम गतिविधियां करने की छूट नहीं दे सकते, ऐसा कहा है। यूक्रेन का युद्ध अब यूक्रेन तक सीमित नहीं रहा, इससे यूरोपिय देशों की सुरक्षा को गंभीर खतरा निर्माण हुआ है, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया है। यूरोपिय देशों की सुरक्षा को खतरा बन रहा हैं और ऐसे में अमेरिका इस युद्ध से दूर नहीं रह सकती, यूक्रेन युद्ध में अमेरिका भी खींची जाएगी, ऐसी कड़ी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दी है। इसी कारण से अमेरिकी कांग्रेस यूक्रेन को करीबन ६० अरब डॉलर सहायता देने से संबंधित प्रस्ताव तूरंत पारित करें, ऐसी मांग राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने की है।

अमेरिका को यूक्रेन युद्ध से दूर रहना मुमकिन नहीं होगा - अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की चेतावनीअमेरिका में विपक्ष रिपब्लिकन पार्टी ने यूक्रेन को ६० अरब डॉलर की सहायता प्रदान करने से संबंधित प्रस्ताव रोक रखा हैं। बायडेन प्रशासन मेक्सिको से अमेरिका में दाखिल हो रहे शरणार्थियों से सीमा सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त निधि देने के लिए तैयार न होने की आलोचना रिपब्लिकन पार्टी कर रही हैं। इस मुद्दे पर बायडेन प्रशासन हमारी मांग मंजूर नहीं करता हैं तो रशिया विरोधी युद्ध के लिए यूक्रेन को अतिरिक्त ६० अरब डॉलर की सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव ऐसे ही रोक रखेंगे, यह धमकी भी रिपब्लिकन पार्टी के नेता दे रहे हैं।

इस पृष्ठभूमि पर अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन युद्ध में अमेरिका खींची जा सकती हैं, यह इशारा देते दिख रहे हैं। लेकिन, रशिया के विरोध में यूक्रेन को जीत हासिल होने की संभावना न होने के बावजूद बायडेन प्रशासन यूक्रेन पर अरबों डॉलर क्यों खर्च कर रहा हैं, यह सवाल अमेरिका में विपक्ष कर रहा हैं। साथ ही यूक्रेन को अधिक सहायता मुहैया करनी हैं तो पहले हमारी मांगे स्वीकार करें, उसके बाद ही यूक्रेन की आर्थिक सहायता के मुद्दे पर विचार करेंगे, यह इशारा रिपब्लिकन पार्टी के जनप्रतिनिधि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.