रशिया के यूक्रेन पर जारी प्रखर हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया सैन्य मुख्यालय का दौरा

मास्को/किव – रशिया ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर किए मिसाइल हमले में मालवाहक जहाज का भारी नुकसान हुआ है और कुछ लोगों के हताहत होने की जानकारी भी साझा की जा रही है। यह जहाज चीन के लिए खनिजों का भंड़ार लेकर रवाना होने वाला था, ऐसा दावा यूक्रेन के अधिकारियों ने किया। साथ ही रशिय ने डोनेत्स्क के अहम शहर एवडिवका की घेराबंदी करना शुरू किया है। रशिया के इन बढ़ते हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को रशिया के सैन्य मुख्यालय का दौरा किया। पिछले महीने से राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सैन्य मुख्यालय का दौरा करने का यह दूसरा अवसर है।

रशिया के यूक्रेन पर जारी प्रखर हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया सैन्य मुख्यालय का दौराराष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने गुरुवार को रशिया के रोस्तोव डॉन में स्थित ‘सदर्न मिलिटरी डिस्ट्रिक्ट’ के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया के रक्षा मंत्री सर्जेई शोईगू एवं रक्षाबलप्रमुख जनरल वैलरी गेरासिमोव से चर्चा की। इस दौरान मुख्यालय की रक्षा यंत्रणा और बख्तरबंद वाहनों का पुतिन ने मुआयना करने के फोटो जारी किए गए हैं।

जनरल वैलरी गेरासिमोव ने पुतिन को यूक्रेन के सैन्य अभियान की जानकारी प्रदान की। रशियन सेना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं, ऐसा जनरल गेरासिमोव ने पुतिन के सामने रखी। क्रेमलिन ने यह जानकारी साझा की है। मुख्यालय के अन्य सैन्य अधिकारियों ने भी पुतिन से मुलाकात करने की बात कही जा रही है। इससे पहले १९ अक्टूबर के दिन पुतिन ने मुख्यालय का दौरा किया था। रशिया के यूक्रेन पर जारी प्रखर हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया सैन्य मुख्यालय का दौराइसके मात्र तीन हफ्ते बाद पुतिन ने फिर से ‘सदर्न मिलिटरी डिस्ट्रिक्ट’ के मुख्यालय का दौरा करना ध्यान खींच रहा हैं।

रशिया के यूक्रेन पर जारी प्रखर हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया सैन्य मुख्यालय का दौरापिछले कुछ दिनों से रशिया पर यूक्रेन के हो रहे ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ को लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं। इस अभियान की नाकामी की वजह से यूक्रेन के सियासी और सेना के दायरे में मतभेद होने के दावे किए जा रहे हैं। यूक्रेन के भंड़ार में अब आगे के दिनों में युद्ध लड़ने के लिए ज़रूरी हथियार भी बचे नहीं है, यह अब सामने आया है और ऐसे में रशिया का ‘विंटर ऑफेन्सिव’ यूक्रेन के लिए भारी होगा, ऐसी चेतावनी दी जा रही है। रशिया के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यह बयान किया था कि, जंग के मैदान में रशिया को हरा नहीं सकते, इसका अहसास यूक्रेन को जल्द हुआ तो ठीक होगा।

रशिया के यूक्रेन पर जारी प्रखर हमलों की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया सैन्य मुख्यालय का दौरापिछले कुछ दिनों से रशिया के हमलों की प्रखरता भी बढ़ने लगी है। पिछले हफ्ते रशिया ने मात्र २४ घंटे में यूक्रेन के लगभग ११८ सेटलमेंटस्‌ पर टैंक, तोप, मॉर्टर और ड्रोन हमले किए थे। युद्ध शुरू होने के बाद किया गया यह सबसे बड़ा हमला होने का दावा यूक्रेन के अधिकारियों ने किया था। रशिया डोनेत्स्क और खार्किव प्रांत को लक्ष्य कर रही हैं और बाखमत और एवडिवका शहर में यूक्रेनी सेना का भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.