रशिया के अभियान के उद्देश्य पूरे होने के बाद ही यूक्रेन में शांति स्थापित होगी – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को/किव – रशिया ने पिछले वर्ष शुरू किए ‘स्पेशल मिलिटरी ऑपरेशन’ के सभी उद्देश्य प्राप्त होने के बाद ही यूक्रेन में शांति स्थापित होगी, ऐसा इशारा राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया है। ‘डिनाझीफिकेशन’, ‘डिमिलिटराइजेशन’ और यूक्रेन की तटस्थ भूमिका यह इस सैन्य अभियान के उद्देश्य हैं, यह बात पुतिन ने रेखांकित की है यूक्रेन अभियान के लिए रशिया ने छह लाख से भी अधिक सैनिक तैनात किए हैं और अधिकांश मोर्चों पर रशियन दलों को कामयाबी हासिल होने का दावा भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने किया।

रशिया के अभियान के उद्देश्य पूरे होने के बाद ही यूक्रेन में शांति स्थापित होगी - राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिनयूक्रेन के समर्थन में खड़े अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी देशों का ध्यान फिलहाल खाड़ी क्षेत्र में शुरू संघर्ष पर लगा है। इस वजह से यूक्रेन को प्राप्त होने वाली शस्त्र और आर्थिक सहायता में भारी गिरावट हुई है। साथ ही पश्चिमी देशों के राजनीतिक दायरे के साथ जनता में भी यूक्रेन के प्रति बनी सहानुभूति कम होती दिख रही है। इस पृष्ठभूमि पर यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष एवं सेना अधिकारी और पश्चिमी देश भी इस असफलता की कबुली देते दिखाई देने लगे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की ने रशिया के विरोध में शुरू किया ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ नाकाम होने की कबुली दी है। इस अभियान के उद्देश्य पूरे नहीं हुए हैं, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की ने कहा। रशिया के अभियान के उद्देश्य पूरे होने के बाद ही यूक्रेन में शांति स्थापित होगी - राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिनइस बीच पिछले कुछ दिनों में रशिया-यूक्रेन युद्ध में दोनों पक्षों को विशेष कामयाबी नहीं मिली हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ने का दावा यूक्रेनी सेना और पश्चिमी यंत्रणा ने किया था। इसके बाद ब्रिटेन की शीर्ष पत्रिका ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन युद्ध में जीत होने का दावा किया था।

यूक्रेन युद्ध जीतना होगा, ऐसे विचार व्यक्त करते रहे पश्चिमी देश अब निराशाजनक बयान करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन फिर से आक्रामक होते दिख रहे हैं। गुरुवार के साक्षात्कार के दौरान पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ और कुछ समय तक युद्ध शुरू रहेगा, ऐसे स्पष्ट संकेत दिए हैं। रशिया का अस्तित्व उसकी संप्रभुता पर निर्भर हैं और यही बचा नहीं तो राष्ट्र के तौर पर रशिया का स्थान ही नहीं बचेगा, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने दी।

रशियन रक्षाबल अपनी मातृभूमि के लिए जान की बाजी लगाकर लड़ रहे हैं और उन्हें हथियारों की कमी महसूस होने नहीं देंगे, ऐसी गवाही भी इस दौरान दी गई। रशिया के अभियान के उद्देश्य पूरे होने के बाद ही यूक्रेन में शांति स्थापित होगी - राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिनसाथ ही यूक्रेन की जंग में अधिकांश मोर्चों पर रशियन फौज कामयाबी हासिल कर रही हैं, यह दावा भी पुतिन ने किया। यूक्रेन को खेर्सन के दनुबे नदी के इलाके में प्राप्त हुई कामयाबी अंतिम कोशिश रही और पश्चिमी देशों से निधी प्राप्त करने के लिए वह संघर्ष कर रहा हैं, ऐसा बयान रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया।

इसी बीच, रशिया ने बुधवार रात एवं गुरुवार की सुबह दक्षिण यूक्रेन में बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस दौरान ओडेसा प्रांत और बंदरगाह को लक्ष्य किया गया। इस हमले में रशिया ने कुल ४२ आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल करने की जानकारी यूक्रेन की यंत्रणा ने साझा की। इस ड्रोन हमले में जान और बुनियादी सुविधाओं का भारी नुकसान होने की जानकारी सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.