रशियन संपत्ति यूक्रेन को बहाल करने के गंभीर परिणाम भुगतने की तैयारी रखें – रशिया की अमेरिका और यूरोपिय देशों को कड़ी चेतावनी

मास्को/वॉशिंग्टन – अमेरिका और यूरोपिय देशों ने विदेशों में स्थित रशियन संपत्ति यूक्रेन को बहाल की तो इसके गंभीर परिणामों का सामना करना होगा, ऐसी कड़ी चेतावनी रशिया ने दी है। बायडेन प्रशासन इस तरह का निर्णय करता है तो रशिया और अमेरिका के संबंधों में ‘ब्रेकडाउन’ हो सकता हैं, ऐसा इशारा भी रशिया के उप-विदेश मंत्री सर्जेई रिब्कोव ने दिया हैं। इसी बीच रशिया के वरिष्ठ सांसदों ने आगाह करते हुए यह कहा है कि, अमेरिका के वर्णित निर्णय के कारण वैश्विक वित्त व्यवस्था का ढ़ांचा नष्ट हो सकता है। इसी दौरान अमेरिका ने रशिया के डायमंड क्षेत्र के साथ बैंक और अन्य उपक्रमों पर नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

रशियन संपत्ति यूक्रेन को बहाल करने के गंभीर परिणाम भुगतने की तैयारी रखें - रशिया की अमेरिका और यूरोपिय देशों को कड़ी चेतावनीरशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रशिया पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंध लगाए थे। इसमें रशियन ईंधन क्षेत्र सहित रक्षा क्षेत्र, बैंक एवं अन्य बड़ी कंपनियों का समावेश था। यह प्रतिबंध थोपने के साथ ही रशिया के विदेशी मुद्रा भंड़ार का हिस्सा होने वाले कुल ३०० अरब डॉलर निधी एवं संपत्ति कुर्क की गई थी। इस निर्णय की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी आलोचना हुई थी।

पिछले दो सालों में पश्चिमी देशों ने रशिया पर लगाए प्रतिबंध युद्ध रोकने में नाकाम हुए हैं। लेकिन, फिर भी अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रशिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाना जारी रखा हैं। इन प्रतिबंधों के कारण रशियन अर्थव्यवस्था एवं युद्ध के आर्थिक प्रावधानों पर असर नहीं हो सका है। उल्टा इन प्रतिबंधों की वजह से पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्थाएं ही मुश्किलों से घिरती दिखाई दे रही है। अमेरिका और यूरोपिय देशों के हाथों में अब यूक्रेन को प्रदान करने के लिए निधी की कमी होने के दावे लगातार सामने आ रहे हैं।
रशियन संपत्ति यूक्रेन को बहाल करने के गंभीर परिणाम भुगतने की तैयारी रखें - रशिया की अमेरिका और यूरोपिय देशों को कड़ी चेतावनीइस पृष्ठभूमि पर अमेरिका और यूरोपिय महासंघ के कुछ देशों ने रशिया की विदेश मुद्रा भंड़ार को लक्ष्य करने की गतिविधियां शुरू की हैं। बायडेन प्रशासन ने इससे संबंधित प्रस्ताव आगे आया हैं और यूरोपिय देशों के साथ चर्चा जारी होने की जानकारी अमेरिकी अधिकारी ने साझा की। रशिया के विदेश मुद्रा भंड़ार के ३०० अरब डॉलर का निधी एवं संपत्ति का इस्तेमाल यूक्रेन के लिए करने के संकेत इसमें दिए गए हैं।

अमेरिका और मित्र देशों ने सामने रखे इस प्रस्ताव पर रशिया की तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी है। रशिया के उप-विदेश मंत्री सर्जेई रिब्कोव ने इस बीच यह इशारा दिया है कि, अमेरिका के निर्णय का सीधा असर दो देशों के द्विपक्षीय संबंधो पर हो सकता हैं। रशिया और अमेरिका के संबंध पहले से निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं और ऐसे में रशिया की संपत्ति से संबंधित विरोधी निर्णय किया तो इसके असर में द्विपक्षीय संबंधों का ‘कम्प्लिट ब्रेकडाऊन’ हो सकता हैं, इन शब्दों में रिब्कोव ने इसके परिणामों का अहसास कराया।

रशियन संपत्ति यूक्रेन को बहाल करने के गंभीर परिणाम भुगतने की तैयारी रखें - रशिया की अमेरिका और यूरोपिय देशों को कड़ी चेतावनी‘रशिया की सेंट्रल बैंक की निधि एवं संपत्ति सीधे इस्तेमाल करने का निर्णय हुआ तो पश्चिमी देशों को गंभीर परिणामों का सामना करना होगा। यह निर्णय करे वाले देशों को रशिया बक्षेगा नहीं, ऐसा इशारा रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दिया। वहीं, रशियन संसद के उप सभापति कोसाचेव ने यह कहा है कि, बायडेन प्रशासन का प्रस्ताव अंतरराष्ट्रीय वित्त व्यवस्था का ढ़ांचा तबाह करने वाला साबित होगा।

इसी बीच, अमेरिका ने रशिया के खिलाफ नए प्रतिबंधों का ऐलान किया हैं। इसमें रशिया के डायमंड उद्योग के साथ रशिया के युद्ध की सहायता कर रही बैंकों को लक्ष्य किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.