रशिया ने ‘सी ऑफ जापान’ में किया कैलिबर क्रूझ मिसाइल का परीक्षण

मास्को – ‘सी ऑफ जापान’ में जारी युद्धाभ्यास में शामिल रशियन नौसेना ने ‘कैलिबर क्रूझ मिसाइल’ का परीक्षण किया। रशिया के रक्षा मंत्रालय ने इस परीक्षण की जानकारी घोषित की। यूक्रेन के साथ शुरू युद्ध में रशिया ने इस मिसाइल का इस्तेमाल किया है। ऐसे में जापान के साथ विवाद का मुद्दा बने समुद्री क्षेत्र में रशिया ने यह परीक्षण करना ध्यान आकर्षित कर रहा हैं। 

कैलिबर क्रूझ मिसाइलयूक्रेन युद्ध की वर्षगांठ हाल ही में हुई हैं और रशिया की सेना भारी मात्रा में इस युद्ध में व्यस्त होने का दावा पश्चिमी माध्यम कर रहे हैं। इस युद्ध में रशियन सेना का भारी नुकसान होने का दावा भी पश्चिमी देश कर रहे हैं। लेकिन, यूक्रेन युद्ध में व्यस्त रशिया ने अपने मित्र देशों के साथ भी युद्धाभ्यास करना जारी रखा हैं। पिछले कुछ दिनों से ‘सी ऑफ जापान’ में हो रहे युद्धाभ्यास के दौरान रशियन नौसेना ने पनडुब्बी से कैलिबर क्रूझ मिसाइल का परीक्षण किया है। इस युद्धाभ्यास में रशियन मिसाइल ने १,००० किलोमीटर दूरी पर स्थित द्वीप पर निर्धारित लक्ष्य को सफलता के साथ निशाना बनाने का ऐलान रशिया ने किया।

इसी बीच, सी ऑफ जापान और कुरील द्वीपों के अधिकार को लेकर रशिया और जापान के बीच पुराना विवाद है। पिछले कुछ सालों से रशिया और जापान ने चर्चा से इस मसले को खत्म करने की कोशिश शुरू की थी। लेकिन, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमरीका के खेमे में रहने वाले जापान ने रशिया के साथ जारी इस चर्चा से पीछे हटने का निर्णय किया। ऐसे में रशिया ने भी वहां के समुद्री क्षेत्र में लगातार युद्धाभ्यास करना जारी रखा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.