जापान द्वारा रशियन ईंधन की आयात शुरू

ईंधन की आयातमॉस्को/टोकिओ – युरोप महाद्वीप के देश रशियन ईंधन की आयात बंद करने के संकेत दे रहे हैं कि तभी जापान ने रशियन ईंधन की आयात फिर से शुरू करने के संकेत दिये हैं। जापान उसकी कुल ज़रूरत का तक़रीबन १० प्रतिशत ईंधन रशिया से आयात करता है। रशिया के अतिपूर्वीय ईंधनप्रकल्पों में जापानी कंपनियों की बड़ी साझेदारी भी है। ऐसा होने के बावजूद भी पश्चिमी देशों के दबाव में आकर जापान ने रशियन ईंथनआयात पर प्रतिबंध लगाये थे।

ईंधन की आयातरशिया यह दुनिया के शीर्ष ईंधन उत्पादक तथा निर्यातक देशों में से एक जाना जाता है। जागतिक मार्केट में इस देश का हिस्सा तक़रीबन १० प्रतिशत के आसपास है। रशिया के प्रमुख आयातक देशों में युरोपीय देशों समेत चीन तथा जापान ये देश अग्रसर हैं। रशिया-युक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर पश्चिमी देशों ने लगाये प्रतिबंधों में युरोपीय देशों समेत जापान भी सहभागी हुआ था।

लेकिन ईंधन की बढ़तीं दरें और महंगाई की पृष्ठभूमि पर जापान ने अपना फ़ैसला बदला है। नज़दीकी समय में रशिया से फिर से ईंधन की आयात शुरू करने का फ़ैसला जापान द्वारा बताया गया। जून महीने में जापान ने रशिया से शून्य ईंधनआयात की थी। इस पृष्ठभूमि पर यह बदलाव अहम साबित होता है। कुछ ही दिन पहले रशिया से जापान को होनेवाली कुल ईंधन निर्यात ४६ प्रतिशत से बढ़ने की बात सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.